ईरान की नरगिस मोहम्मदी को मिला नोबेल शांति पुरस्कार, महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ छेड़ी जंग

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 6, 2023, 03:04 PM IST

नोबेल शांति पुरस्कार 2023 ईरान की मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को मिला है।

Nobel Peace Prize: साल 2023 का नोबेल शांति पुरस्कार ईरान की मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को दिया गया है। ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई और सभी के लिए मानवाधिकारों और स्वतंत्रता को बढ़ावा देने की उनकी लड़ाई के लिए उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है।

Narges Mohammadi

नरगिस मोहम्मदी ईरान के प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ताओं में से एक हैं, जिन्होंने महिलाओं के अधिकारों और मृत्युदंड के उन्मूलन के लिए अभियान चलाया है। फ्रंट लाइन डिफेंडर्स अधिकार संगठन के अनुसार, वह तेहरान की एविन जेल में लगभग 12 साल की कैद की कई सजा काट रही हैं।

End of Feed