ईरान का पलटवार: बहरीन में बजे सायरन, तो कुवैत ने एयर डिफेंस सिस्टम किया एक्टिव, जॉर्डन ने मार गिराईं कई मिसाइलें

सोमवार तड़के अमेरिका ने चौथी बार ईरान के कई ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें बंदर अब्बास और केशम द्वीप जैसी जगहें शामिल हैं। उधर, ईरान ने भी पलटवार किया....

Iran-US War: ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर युद्ध छिड़ गया है। होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की ओर से जहाजों को निशाना बनाए जाने के बाद अमेरिका ने ईरान पर हमलों का नया दौर शुरू किया है। सोमवार तड़के अमेरिका ने चौथी बार ईरान के कई ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें बंदर अब्बास और केशम द्वीप जैसी जगहें शामिल हैं। उधर, ईरान ने भी पलटवार किया और बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। IRGC ने दावा किया है कि उसने कुवैत में अल-अलेम एयर बेस पर पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया है। पैट्रियट की गिनती अमेरिका के अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम में होती है। वहीं, अमेरिका के इन मित्र देशों ने एक बार फिर अपना बचाव करने की पुरजोर कोशिश की।

Missile Iran war

ईरानी मिसाइल हमला

कुवैत एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव

कुवैत ने सोमवार सुबह कहा कि अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में ईरान द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने फायरिंग की। कुवैत की सेना ने यह बयान जारी किया, लेकिन यह तुरंत नहीं बताया कि इस छोटे से मध्य-पूर्वी देश में कोई नुकसान या हताहत हुआ है या नहीं। कुवैत ईरान द्वारा बार-बार निशाना बनाया जाता रहा है। ईरानी हमलों के मद्देनजर बहरीन ने सोमवार को दो बार मिसाइल अलर्ट सायरन बजाया।

End of Feed