LIVE
US Iran Peace Talks LIVE: 'ईरान हमें सबकुछ देगा, जो हमें चाहिए', ट्रंप ने तेहरान को फिर दी धमकियां, कहा- उनके पास कोई दांव नहीं बचा
US Iran Peace Talks (यूएस ईरान लाइव हिंदी न्यूज़) LIVE Updates: अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में शांति वार्ता का आज दूसरा दिन है। दोनों देशों के बीच करीब 15 घंटों बाद वार्ता का पहला दौर समाप्त हुआ। अमेरिकी की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचे हैं। वहीं, ईरान की तरफ से मोहम्मद बागेर गालिबाफ की अगुवाई में बातचीत हो रही है। दोनों पक्षों के बीच किसी तरह का समझौता न होने के बाद ये वार्ता बेनतीजा रही।
US Iran Peace Talks (यूएस ईरान लाइव हिंदी न्यूज़) LIVE Updates: इस्लामाबाद में शनिवार देर रात अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम और तनाव कम करने को लेकर आमने-सामने की बातचीत का पहला चरण समाप्त हो गया। दोनों देशों के वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडलों के बीच कई घंटों तक चली चर्चा को राजनयिक प्रक्रिया में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता शनिवार शाम को एक ठहराव के साथ खत्म हुई और अब यह रविवार को दोबारा शुरू होगी। ईरानी सरकार ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि पाकिस्तान के प्रस्ताव पर दोनों देश इस ब्रेक के लिए सहमत हुए हैं। WSJ की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि यह बातचीत लगातार 15 घंटों से ज्यादा वक्त तक चली।
APR 12, 2026 21:11 IST
'ईरान हमें सबकुछ देगा, जो हमें चाहिए', ट्रंप ने तेहरान को फिर दी धमकियां
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को विश्वास जताया कि तेहरान अंतत: अमेरिकी मांगों को मान लेगा। फॉक्स न्यूज़ से बात करते हुए, राष्ट्रपति ने संकेत दिया कि ईरान का बातचीत की मेज पर वापस आना तय है। ट्रंप ने कहा, "मेरा अनुमान है कि वे वापस आएंगे और हमें वह सब कुछ देंगे जो हम चाहते हैं।"
APR 12, 2026 19:10 IST
अमेरिका-इजरायल के हमलों के दौरान 942 स्कूल क्षतिग्रस्त हुए
इस बीच ईरान के सरकारी प्रवक्ता फातिमेह मोहजेरानी ने जानकारी दी है कि अमेरिका-इजरायल के हमलों के दौरान 942 स्कूल क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिनमें से 18 स्कूल पूरी तरह से नष्ट हो गए।
APR 12, 2026 17:14 IST
वार्ता की विफलता के लिए अमेरिका दोषी; कालिबाफ बोले- नहीं हासिल कर सके हमारा विश्वास
ईरान के मुख्य वार्ताकार ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुई वार्ता में समझौता न हो पाने के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया है।
ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर कालिबाफ ने ’एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने 21 घंटे की बातचीत के दौरान भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई रचनात्मक योजनाएं पेश कीं लेकिन अमेरिकी ईरान का विश्वास हासिल नहीं कर सके।
उन्होंने कहा कि अब अमेरिका के लिए ’’यह तय करने का समय है कि वह हमारा विश्वास हासिल कर सकता है या नहीं।’’
गालिबफ ने इस बारे में हालांकि विस्तार से नहीं बताया। लेकिन ईरानी सरकारी मीडिया ने पूर्व में कहा था कि असहमति के मुख्य बिंदुओं में ईरान का परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज जलडमरूमध्य शामिल थे।

APR 12, 2026 12:44 IST
ईरानी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद से रवाना हुआ
ईरान के सरकारी टीवी ने रविवार को बताया कि अमेरिका से बातचीत विफल होने के बाद प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की राजधानी से रवाना हो गया। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत दो-तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर हमारे विचारों में मतभेद के कारण विफल रही। ईरान के साथ युद्ध फरवरी के अंत में शुरू हुआ था और 21 घंटे की लंबी बातचीत के बाद यह समाप्त हो गई। अमेरिका और ईरान ने बातचीत के लिए 8 अप्रैल को दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमति जताई थी।
APR 12, 2026 11:29 IST
अमेरिका की 'अत्यधिक मांगों' के कारण वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त: ईरान
एक शीर्ष ईरानी अधिकारी ने रविवार को कहा कि अमेरिकी पक्ष द्वारा रखी गई "अत्यधिक मांगों" के कारण पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने हालांकि कहा कि ईरान राष्ट्रीय हितों की रक्षा और देश की सुरक्षा के लिए कूटनीति सहित सभी साधनों का उपयोग करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने कहा कि वार्ता में शांति समझौता नहीं हो सका, जिसका मुख्य कारण तेहरान द्वारा अपने परमाणु कार्यक्रम को न छोड़ना था। उन्होंने कहा कि अमेरिकी पक्ष ने ईरानी पक्ष को अपना "अंतिम और सर्वोत्तम प्रस्ताव" प्रस्तुत किया, लेकिन ईरान ने इसे स्वीकार नहीं किया। हालांकि, बाक़ाई ने कहा कि दोनों पक्ष कुछ मुद्दों पर सहमत हुए, लेकिन 2-3 महत्वपूर्ण मामलों पर उनके विचार अलग-अलग थे।
उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह पाकिस्तान की मध्यस्थता में शुरू हुई गहन बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच कई संदेशों और टेक्स्ट मैसेज का आदान-प्रदान हुआ।
उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह पाकिस्तान की मध्यस्थता में शुरू हुई गहन बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच कई संदेशों और टेक्स्ट मैसेज का आदान-प्रदान हुआ।
APR 12, 2026 09:52 IST
आज की ताजा खबर: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता फेल
पाकिस्तान (Pakistan) की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता फेल हो गई है। ईरान ने अमेरिका की शर्तों को मानने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान से निकल गए हैं। अबईरान की ओर से भी इस वार्ता के फेल होने पर प्रतिक्रिया सामने आ गई है। ईरान ने कहा है कि अमेरिका ने अपनी शर्तों में वो सब चीजें शामिल की थीं, जिसे वो युद्ध में हासिल नहीं कर सका है।ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका को “अत्यधिक मांगों और अवैध अनुरोधों” से बचना चाहिए।
APR 12, 2026 08:19 IST
हम समझौता वार्ता से हटने को तैयाहै- ईरान ने कहा
US Iran Peace Talk: इस्लामाबाद में चल रही ईरान-यूएस वार्ता का पहला दौर नाकाम रहा है। शनिवार देर रात लगभग 15 घंटे तक चली वार्ता का कोई नतीजा सामने नहीं आया है। इस बीच ईरान ने कहा है कि वह बिना समझौते के वार्ता से हटने को तैयार है। वार्ता का उद्देश्य ईरान की तनाव कम करने की इच्छा दिखाना था। अधिकारों या सहयोगियों पर कोई समझौता नहीं करेगा। वहीं, अमेरिका और ट्रंप को चेतावनी है कि अधिकारों की अनदेखी करोगे तो युद्ध की तैयारी का सामना करना पड़ेगा।
APR 12, 2026 07:15 IST
बातचीत का अब तक कोई नतीजा नहीं, बोले जेडी वैंस
पहले दौर की यूएस-ईरान वार्ता के बाद जेडी वैंस ने कहा, बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके हैं। मेरा मानना है कि यह खबर अमेरिका की तुलना में ईरान के लिए कहीं अधिक खराब है। इसलिए हम बिना किसी समझौते के अमेरिका वापस जा रहे हैं... उन्होंने हमारी शर्तों को स्वीकार नहीं करने का फैसला किया है। .बातचीत में जो भी कमियां रह गईं, वह पाकिस्तान की वजह से नहीं थीं। पाकिस्तान ने शानदार काम किया और वास्तव में हमारी तथा ईरानियों के बीच की दूरी कम करने और समझौते तक पहुंचने में मदद करने की पूरी कोशिश की। हम पिछले 21 घंटों से इस प्रक्रिया में लगे हुए हैं और ईरानियों के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई है। यही अच्छी खबर है। लेकिन बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके हैं। मेरा मानना है कि यह खबर अमेरिका की तुलना में ईरान के लिए कहीं अधिक खराब है। इसलिए हम बिना किसी समझौते के अमेरिका लौट रहे हैं... उन्होंने हमारी शर्तों को स्वीकार नहीं करने का निर्णय लिया है।
APR 12, 2026 07:12 IST
इस्लामाबाद में देर रात तक चला यूएस-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर
US-Iran Talks: अमेरिका और ईरान के बीच आमने-सामने की बातचीत का पहला चरण शनिवार देर रात इस्लामाबाद में कई घंटों की बातचीत के बाद संपन्न हुआ, जिसमें कई हितधारकों ने भाग लिया। यह चल रही राजनयिक चर्चाओं में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। ईरानी सरकारी मीडिया प्रेस टीवी के अनुसार, चर्चा के बाद दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने दिन भर में हुए समझौते के बिंदुओं को दस्तावेजित और पुष्ट करने के लिए लिखित दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया। इस आदान-प्रदान को आमने-सामने की बातचीत के दौरान हुई प्रगति को औपचारिक रूप देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
APR 12, 2026 07:14 IST
अमेरिका-ईरान वार्ता: 15 घंटे की चर्चा के बाद रविवार को भी जारी रहेगी वार्ता
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता शनिवार शाम को एक ठहराव के साथ खत्म हुई और अब यह रविवार को दोबारा शुरू होगी. ईरानी सरकार ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि पाकिस्तान के प्रस्ताव पर दोनों देश इस ब्रेक के लिए सहमत हुए हैं. WSJ की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि यह बातचीत लगातार 15 घंटों से ज्यादा वक्त तक चली.
APR 11, 2026 23:18 IST
ईरान के साथ बातचीत किस दिशा में जाएगी इसका अंदाजा नहीं: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ’न्यूजनेशन’ के साथ फोन पर दिए साक्षात्कार में पुष्टि की कि अमेरिका, ईरान और पाकिस्तान के बीच बातचीत शुरू हो गई है, हालांकि उन्हें नहीं पता कि यह बातचीत कितनी सफल हो सकती है।
ट्रंप से जब पूछा गया कि बातचीत कैसे आगे बढ़ेगी तो उन्होंने कहा कि मुझे कोई अंदाजा नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें जल्द ही पता चल जाएगा कि क्या ईरान युद्ध का समाधान निकालने के बारे में ईमानदारी से काम कर रहा है।
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को पता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में कहां-कहां बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं और सेना उन्हें हटाने के लिए उपकरण ला रही है।

APR 11, 2026 23:11 IST
लेबनान में 'अब कोई सुरक्षित जगह नहीं: यूनिसेफ
लेबनान में आसमान से बरसते बम भारी तबाही लेकर आ रहे हैं। रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। यूनिसेफ ने इस दर्दनाक सच्चाई को उजागर किया है। यूनिसेफ के अनुसार, देश में अब "कोई भी सुरक्षित जगह नहीं बची है।"
संगठन के प्रवक्ता क्रिस्टोफ बूलियेराक ने बेरूत से जानकारी साझा करते हुए बताया कि 8 अप्रैल 2026 को हुई बमबारी ने कुछ ही मिनटों में बच्चों और परिवारों की जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया। बेरूत के कुछ हिस्सों में जहां पहले कभी बम नहीं बरसाए गए वहां अचानक ही हमला कर दिया गया। 10 मिनट में ही दर्जन भर हमले किए गए।
बूलियेराक ने एक वीडियो आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया, उस दिन हुई भारी बमबारी की लहर ने रिहायशी इलाकों को बुरी तरह प्रभावित किया। हमलों में कथित तौर पर 33 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 153 अन्य घायल हो गए। कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पतालों में उनका इलाज जारी है। इन हमलों ने न केवल परिवारों को तोड़ा है, बल्कि पूरे समुदायों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।

APR 11, 2026 21:21 IST
एक दिन बढ़ सकती है वार्ता
आमने सामने की मुलाकात की पुष्टि व्हाइट हाउस ने भी की है। वहीं, अमेरिका और ईरान की बीच वार्ता अब तकनीकी चरण में प्रवेश कर गई है। इससे संकेत मिलता है कि दोनों पक्षों के बीच कुछ मुद्दों पर सहमति बनी है। ऐसे में वार्ता आगे भी एक दिन बढ़ सकती है, जिसमें जटिल मुद्दों पर सहमति बनाने पर मंथन होगा।
APR 11, 2026 21:42 IST
इस्लामाबाद में ईरानी-अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने की आमने-सामने की मुलाकात
इस बीच, एसोसिएटेड प्रेस ने व्हाइट हाउस के हवाले से बताया है कि उपराष्ट्रपति जेडी वैंस और अन्य अमेरिकी अधिकारियों ने इस्लामाबाद में ईरान के प्रतिनिधिमंडल से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की है। इससे पहले, हमने मध्यस्थता से जुड़े सूत्रों के हवाले से कहा था कि अमेरिका और ईरान के पक्षों ने पहली बार सीधी बातचीत शुरू की है।
APR 11, 2026 19:10 IST
तनाव के बीच इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता शुरू हुई
पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता शनिवार को इस्लामाबाद में शुरू हुई। ईरान की मीडिया ने यह जानकारी दी। ईरान की अर्ध-सरकारी तसनीम न्यूज एजेंसी ने बताया कि इस वार्ता को ’’युद्धविराम लागू करने की दिशा में एक प्रगति के रूप में देखा जा रहा है।
APR 11, 2026 22:48 IST
समझौता वार्ता से पहले ट्रंप ने बताया ईरान को हारा हुआ देश
इस्लामाबाद में समझौते की मेज पर किसी सहमति से पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया पर निशाना साधते हुए ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट कर सनसनी फैला दी है। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'फेक न्यूज' ईरान को जीतता हुआ दिखा रहा है, जबकि हकीकत में वह “बुरी तरह हार रहा है।”
ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की नौसेना और वायुसेना लगभग खत्म हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम, रडार नेटवर्क और मिसाइल-ड्रोन फैक्ट्रियां भी बड़े पैमाने पर नष्ट कर दी गई हैं। ट्रंप के मुताबिक, ईरान के कई शीर्ष नेता भी अब जीवित नहीं हैं।
उन्होंने आगे कहा कि दुनिया के लिए अहम समुद्री मार्ग Strait of Hormuz को सुरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ट्रंप ने इसे वैश्विक देशों के हित में उठाया गया कदम बताया और कहा कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और जर्मनी जैसे देश इस काम में खुद आगे नहीं आ रहे। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि कई देशों के खाली तेल टैंकर अब अमेरिका की ओर रुख कर रहे हैं, जहां वे तेल लोड करेंगे।

APR 11, 2026 17:53 IST
दक्षिणी लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में 10 लोग मारे गए
लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी (एनएएनए) की रिपोर्ट के अनुसार, नबातीह जिले के कफर सिर कस्बे पर हुए इजरायली हवाई हमले में एक पैरामेडिक सहित चार लोग मारे गए और चार घायल हो गए।
नाबतीह जिले में स्थित ज़ेफ़्ता कस्बे पर हुए एक अन्य इजरायली हमले में लेबनानी नागरिक सुरक्षा के एक सदस्य सहित तीन लोग मारे गए और दो घायल हो गए।नाबतीह में ही स्थित टूल कस्बे पर हुए तीसरे इजरायली हमले में तीन लोग मारे गए और तीन घायल हो गए।

APR 11, 2026 17:52 IST
अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने शहबाज शरीफ से की अलग-अलग मुलाकात
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। यह मुलाकात युद्धविराम वार्ता से पहले हुई, जो 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद ईरान के साथ होने वाली उच्चतम स्तर की वार्ता है। वहीं, ईरान के उच्च पदस्थ अधिकारियों ने शरीफ और अन्य शीर्ष पाकिस्तानी अधिकारियों से भी मुलाकात की। ईरान के प्रतिनिधिमंडल में तेहरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची शामिल हैं।
APR 11, 2026 17:16 IST
ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने शहबाज शरीफ को बताए अपने प्रस्ताव और शर्तें
ईरान अमेरिका शांति वार्ता के क्रम में ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को तेहरान के प्रस्तावों और उसकी 'रेड लाइन'(कुछ शर्तें) से अवगत कराया है। इनमें होर्मुज जलडमरूमध्य, युद्ध के लिए मुआवजे का भुगतान,जब्त की गई ईरानी संपत्तियों की रिहाई और पूरे क्षेत्र में युद्धविराम शामिल हैं।
APR 11, 2026 15:55 IST
वेंस ईरान के साथ बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचे
इस बीच, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान पर अमेरिका-इजरायल युद्ध को समाप्त करने के लिए एक समझौते पर ईरानी वार्ताकारों के साथ बातचीत करने के लिए पाकिस्तान पहुंचे हैं।