देखने दिखाने लायक हमला करेगा ईरान, सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या के बाद अमेरिकी ठिकानों पर इतिहास का सबसे खतरनाक अटैक होगा

IRGC will avenge the death of supreme leader: ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड का कहना है कि इजरायल और US के मिडईस्ट बेस को निशाना बनाने के लिए अब तक का सबसे जबरदस्त हमला होने वाला है। IRGC को नया कमांडर भी मिल गया है।

Iran avenge against America-Israel: ईरान ने US और इजरायल के चल रहे मिलिट्री ऑपरेशन के बीच सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि की है। ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, खामेनेई के परिवार के कई सदस्य, जिनमें उनकी बेटी, दामाद और पोता भी शामिल हैं, वह सभी हमलों के दौरान मारे गए। इस बीच IRGC ने अमेरिका और इजरायल पर खतरनाक हमला करने की कसम खाई है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड का कहना है कि इजरायल और US के मिडईस्ट बेस को निशाना बनाने के लिए अब तक का सबसे जबरदस्त हमला होने वाला है।

iran (6)

सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या के बाद अमेरिकी ठिकानों पर इतिहास का सबसे खतरनाक अटैक होगा

IRGC का कहना है कि सबसे खतरनाक हमला जल्द ही शुरू होगा। IRGC पब्लिक रिलेशन्स द्वारा बयान जारी करते हुए कहा, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सेना के इतिहास का सबसे खतरनाक हमला कुछ ही पलों में कब्जे वाले इलाकों और अमेरिकी आतंकवादी ठिकानों की ओर शुरू होगा।'

End of Feed