'कायरों ने सब बर्बाद कर दिया', ईरान-अमेरिका वार्ता टूटने पर भड़के राष्ट्रपति पेजेशकियान

Iran US Conflict: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने शनिवार को अमेरिका पर ईरान के साथ अंतरिम समझौते की कोशिशों को विफल करने का आरोप लगाया।

Iran US Conflict: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने शनिवार को अमेरिका पर ईरान के साथ अंतरिम समझौते की कोशिशों को विफल करने का आरोप लगाया। हालांकि, उन्होंने बातचीत दोबारा शुरू करने और समझौते को अंतिम रूप देने की जरूरत पर भी जोर दिया।

Masoud Pezeshkian

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान (फाइल फोटो)

यह बयान ऐसे समय आया है, जब दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए कूटनीतिक प्रयास किए जा रहे हैं। ईरानी सरकारी टेलीविजन पर दिए गए बयान में पेजेशकियान ने कहा, "हम बातचीत कर रहे थे, लेकिन कायरों (अमेरिकियों) ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।" हालांकि, पेजेशकियान का मानना है कि दोनों पक्षों को बातचीत फिर शुरू करनी चाहिए।

End of Feed