IAEA के प्रमुख ने चेताया-परमाणु हथियार बनाने के बेहद करीब पहुंच चुका है ईरान, किसी भी दिन उसे जोड़ सकता है

Iran Nuclear Weapon:अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा संगठन (IAEA) ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर चेतावना जारी की है। आईएईए के प्रमुख राफेल ग्रोसी ने कहा कि तेहरान परमाणु हथियार बनाने के 'खतरनाक रूप से' बेहद करीब है। ग्रोसी का यह बयान उनकी तेहरान यात्रा से पहले आया है। ग्रोसी ने कहा कि उनके पास यह टुकड़ों में है और वे एक दिन इसे जोड़ सकते हैं।

Iran Nuclear Weapon: अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा संगठन (IAEA) ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर चेतावना जारी की है। आईएईए के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने कहा है कि तेहरान परमाणु हथियार बनाने के 'खतरनाक रूप से' बेहद करीब है। ग्रॉसी बुधवार से तेहरान के दौरे पर हैं लेकिन उनका यह बयान तेहरान पहुंचने से पहले आया। ईरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम पर उसके अधिकारियों और नेताओं के साथ चर्चा करने के लिए आईएईए के प्रमुख तेहरान पहुंचे हैं।

Rafel

ईरान परमाणु हथियार बनाने के करीब।

वे किसी दिन इसे जोड़ सकते हैं-ग्रोसी

फ्रांस के समाचार पत्र ली मोंडे के साथ बातचीत में ग्रॉसी ने कहा कि 'उनके पास यह टुकड़ों में है और वे एक दिन इसे जोड़ सकते हैं। इसके पहले कि वे हथियार बना लें, हमें उन तक पहुंचने का एक रास्ता है। लेकिन हमें यह बात माननी पड़ेगी कि वे इससे दूर नहीं हैं।' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि ईरान, परमाणु हथियार बनाने के काफी करीब पहुंच चुका है।

End of Feed