फिर छिड़ेगी जंग! कुवैत-बहरीन में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर ईरान का हमला, US की जवाबी कार्रवाई-केशम द्वीप को बनाया निशाना

कुवैत के नागरिकों का कहना है कि उन्होंने बड़े विस्फोटों की आवाज सुनी। इस बीच, ईरान की सरकारी ब्राडकॉस्टर आईआरआईबी ने दावा किया कि फारस की खाड़ी, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और काशेम द्वीप में अमेरिका के शत्रुतापूर्ण व्यवहार के बाद कुवैत में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया गया।

Iran attacks US bases : ईरान ने एक बार फिर कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाकर हमले किए हैं तो जवाब में अमेरिका ने भी जवाबी कार्रवाई की है। कुवैत की सेना ने कहा है कि उसके एयड डिफेंस सिस्टम ने बुधवार तड़के दुश्मन की मिसाइलों एवं ड्रोन को प्रभावी तरीके से इंटरसेप्ट किया। इन हमलों के बाद मध्य एशिया में संघर्ष के नए दौर की शुरुआत हो गई है। कुवैत के नागरिकों का कहना है कि उन्होंने बड़े विस्फोटों की आवाज सुनी। इस बीच, ईरान की सरकारी ब्राडकॉस्टर आईआरआईबी ने दावा किया कि फारस की खाड़ी, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और काशेम द्वीप में अमेरिका के शत्रुतापूर्ण व्यवहार के बाद कुवैत में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया गया।

Lebanon

कुवैत पर ईरान का फिर हमला। -प्रतीकात्मक तस्वीर

..तो इसे दुश्मन के हथियारों का नष्ट होना माना जाए-कुवैत

कुवैत की सेना ने कहा कि 'देश के एयर डिफेंस सिस्टम दुश्मन के मिसाइल और ड्रोन हमलों को प्रभावी तरीके से सामना कर रहे हैं। जनरल ऑफ द आर्मी यह कहना चाहती है कि धमाके यदि सुनाई दें तो इसे दुश्मन के हथियारों का नष्ट होना माना जाए। हमारा एयर डिफेंस सिस्टम दुश्मन के इन हथियारों को नष्ट कर रहा है।' वहीं, ईरान का कहना है कि फारस की खाड़ी, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और काशेम द्वीप में अमेरिकी की शत्रुतापूर्ण कार्रवाई के बाद उसने कुवैत में अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बनाया।

End of Feed