इंदौर में जन्मे लंदन के डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल आम चुनावों के लिए लेबर पार्टी के उम्मीदवार

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 20, 2023, 06:58 PM IST

भारतीय विदेश में भी अपने देश का परचम फहराने में पीछे नहीं है, ऐसे ही लंदन के व्यापार मामलों के उप महापौर राजेश अग्रवाल को लेबर पार्टी ने अगले आम चुनाव में लीसेस्टर ईस्ट संसदीय क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है।

मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मे उद्यमी और लंदन के व्यापार मामलों के उप महापौर राजेश अग्रवाल को विपक्षी लेबर पार्टी ने अगले आम चुनाव में लीसेस्टर ईस्ट संसदीय क्षेत्र से अपना उम्मीदवार चुना है। 46 साल के अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर यह घोषणा की और सांसद चुने जाने पर क्षेत्र के सभी नागरिकों के लिए काम करने का संकल्प जताया।

इस क्षेत्र में दक्षिण एशियाई मूल के लोगों की बड़ी आबादी रहती है।अग्रवाल ने स्थानीय चुनाव में भारतीय मूल के एक और संभावित दावेदार काउंसलर ऋषि मदलानी को हराकर 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए लेबर पार्टी की उम्मीदवारी हासिल की है।

End of Feed