'एक भी सबूत नहीं दिया...' कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त ने जस्टिन ट्रूडो पर लगाया भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को खराब करने का आरोप

India Canada Dispute: भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने कहा कि उनका खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से कोई लेना-देना नहीं है और उनके खिलाफ लगाये गये आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर भारत के साथ संबंधों को खराब करने का आरोप लगाया है।

India Canada Dispute: कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर भारत के साथ संबंधों को खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनका खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से कोई लेना-देना नहीं है और उनके खिलाफ लगाये गये आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। संजय कुमार वर्मा ने यह भी कहा कि कनाडा ने निज्जर की हत्या से संबंधित मामले में भारत के साथ एक भी सबूत साझा नहीं किया है।

Justin Trudeau

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो।

बता दें, भारत ने हाल में छह कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था और घोषणा की थी कि वह कनाडा में अपने उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा को वापस बुला रहा है। इससे पहले भारत ने खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच से राजदूत को जोड़ने के कनाडा के आरोपों को खारिज कर दिया। हालंकि, कनाडा ने दावा किया कि उसने छह भारतीय राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है।

End of Feed