दुबई एयर शो में Dhruv और Tejas ने बजाया डंका, अपने करतबों से किया हैरान

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 16, 2023, 01:57 PM IST

भारतीय वायु सेना ने एक बार फिर भारत के एचएएल तेजस लड़ाकू विमान के साथ शो में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इसने एयर शो में हैरतअंगेज एयरोबेटिक्स और युद्धाभ्यास का प्रदर्शन किया।

Dubai Air Show: दुबई एयर शो में भारतीय वायु सेना की टीम ने अपनी एयरोबेटिक्स और सटीक उड़ान से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भारत ने स्वदेशी रूप से विकसित तेजस विमान का प्रदर्शन किया और सारंग हेलीकॉप्टर पायलटों की टीम ने स्वदेशी रूप से विकसित हेलीकॉप्टर ध्रुव एएलएच का साहसिक प्रदर्शन दुनिया को दिखाया। दुबई एयर शो सोमवार 13 को शुरू हुआ और शुक्रवार 14 तक चला था। शो के दूसरे दिन यूएई में भारतीय राजदूत संजय सुंधीर ने इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया था।

Tejas And Dhruv

तेजस और ध्रुव

तेजस-ध्रुव का जलवा

दुनिया के सबसे बड़े एयर शो, दुबई एयर शो (Dubai Air Show) में भारत के लड़ाकू विमान तेजस और ध्रुव हेलीकॉप्टर ने अपने जलवे दिखाए। इसमें भारत के अलावा 20 अन्य बड़े देशों ने भाग लिया, इस शो में लगातार दूसरी बार भारतीय वायुसेना हिस्सा लिया। जानिए तेजस और ध्रुव की खासियतें।

End of Feed