इजराइल को झटका: फिलिस्तीन के समर्थन में खुलकर आया भारत, संयुक्त राष्ट्र का पूर्ण सदस्य बनाने के लिए प्रस्ताव के पक्ष में किया मतदान

India supports Palestinian: फिलिस्तीन को संयुक्त राष्ट्र महासभा का पूर्ण सदस्य बनाने संबंधी प्रस्ताव के समर्थन में भारत, फ्रांस, चीन, रूस और जापान जैसे 143 देशों ने वोट किया। वहीं, अमेरिका और इजरायल के अलावा हंगरी, चेकिया, अर्जेंटीना, माइक्रोनेशिया, पलाऊ, पापुआ न्यू गिनी और नाउरू ने इसका विरोध किया। यूके, कनाडा समेत कई यूरोपीय सदस्यों सहित 25 सदस्य वोटिंग के दौरान गैरहाजिर रहे।

India supports Palestinian: भारत ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के उस मसौदा प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जिसमें कहा गया है कि फिलिस्तीन इस वैश्विक संस्था का पूर्ण सदस्य बनने के योग्य है और उसे सदस्यता दी जानी चाहिए। भारत का यह कदम गाजा में हमास के खिलाफ जंग लड़ रहे इजराइल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मसौदा प्रस्ताव पर भारत समेत 143 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, विरोध में नौ वोट पड़े जबकि 25 सदस्य अनुपस्थित रहे। प्रस्ताव में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के अनुच्छेद 4 के अनुसार फिलिस्तीन संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बनने के लिए योग्य है और इसलिए उसे सदस्यता दी जानी चाहिए।

Ruchira Kamboj

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज

इस ऐतिहासिक प्रस्ताव के समर्थन में भारत, फ्रांस, चीन, रूस और जापान जैसे 143 देशों ने वोट किया। वहीं, अमेरिका और इजरायल के अलावा हंगरी, चेकिया, अर्जेंटीना, माइक्रोनेशिया, पलाऊ, पापुआ न्यू गिनी और नाउरू ने इसका विरोध किया। यूके, कनाडा समेत कई यूरोपीय सदस्यों सहित 25 सदस्य वोटिंग के दौरान गैरहाजिर रहे।

End of Feed