SCO के मंच से पीएम मोदी ने 'अलकायदा' को लेकर कही यह अहम बात, पहलगाम हमले का जिक्र कर PAK को घेरा

शंघाई सहयोग परिषद (SCO Summit) की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने संयुक्त सूचना अभियान का नेतृत्व करके अलकायदा (Al Qaeda) और उससे जुड़े आतंकवादी संगठनों से लड़ने की पहल की।

चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग परिषद की बैठक (SCO Summit) में आज सम्मेलन को पीएम मोदी (PM Modi) ने संबोधित किया और खास तौर पर आतंकवाद का मुद्दा सामने रखते हुए इसके खिलाफ मिलकर लड़ने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने संयुक्त सूचना अभियान का नेतृत्व करके अलकायदा (Al Qaeda) और उससे जुड़े आतंकवादी संगठनों से लड़ने की पहल की।

pm modi sco summit

SCO Summit में पीएम मोदी का संबोधन (फोटो: X)

पीएम मोदी ने कहा कि 'भारत ने संयुक्त सूचना अभियान का नेतृत्व करके अल-क़ायदा और उससे जुड़े आतंकवादी संगठनों से लड़ने की पहल की... हमने आतंकवाद के वित्तपोषण के ख़िलाफ़ आवाज उठाई। इसमें आपके सहयोग के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं।'

End of Feed