भारत का कनाडा पर नया एक्शन, दूतावास में 40 कर्मचारियों को कम करने का दिया आदेश

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 3, 2023, 10:30 AM IST

कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप निज्जर की हत्या मामले में भारत के खिलाफ कनाडा के आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच संबंध अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं।

India Canada Relations: कनाडा से बिगड़ते रिश्तों के बीच भारत ने कनाडा से अपने 40 से अधिक राजनयिकों को वापस बुलाने के लिए कहा है। सूत्रों ने बताया कि भारत ने इन कर्मचारियों की स्वदेश वापसी के लिए 10 अक्टूबर की समय सीमा तय की है। फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा के भारत में 62 राजनयिक हैं और पहले भारत ने कहा था कि कुल संख्या 41 कम की जानी चाहिए।

Canada India

भारत-कनाडा संबंधों में तनाव

निज्जर की हत्या के बाद निचले स्तर पर संबंध

इससे पहले भारत ने कनाडा से देश में अपनी राजनयिक उपस्थिति को कम करने के लिए कहा था। कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप निज्जर की हत्या मामले में भारत के खिलाफ कनाडा के आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच संबंध अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं।

End of Feed