श्रीलंका के साथ रक्षा सहयोग पर हुआ करार, दिसानायके बोले-भारत के खिलाफ अपनी एक इंच भूमि का इस्तेमाल नहीं होने देंगे

India-Srilanka defence deal : राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा कि श्रीलंका अपनी एक इंच जमीन का इस्तेमाल भारत और क्षेत्रीय सुरक्षा के खिलाफ नहीं होने देगा। प्रधानमंत्री मोदी और दिसानायके ने सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। इसके अलावा दोनों देशों के बीच श्रीलंका को बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता पर सहमति बनी।

India-Srilanka defence deal : भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार को कोलंबो में रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की उपस्थिति में इस अहम करार पर दोनों देशों ने हस्ताक्षर किए। भारत सहित क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए इस रक्षा सहयोग को काफी अहम माना जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति दिसानायके ने कहा कि श्रीलंका अपनी एक इंच जमीन का इस्तेमाल भारत और क्षेत्रीय सुरक्षा के खिलाफ नहीं होने देगा।

India Sri Lanka sign defence deal

भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा सहयोग पर करार।

सौर ऊर्जा परियोजना का वर्चुअल उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी और दिसानायके ने सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। इसके अलावा दोनों देशों के बीच श्रीलंका को बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता पर सहमति बनी। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके के बीच वार्ता के बाद भारत एवं श्रीलंका ने त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

End of Feed