जैश जैसे संगठनों के जरिए पाकिस्तान हमें बना रहा शिकार, भारत ने UNSC में पाकिस्तान को जमकर लताड़ा

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ‘बहुपक्षवाद का अभ्यास, वैश्विक प्रशासन में सुधार’ विषय पर खुली बहस में जम्मू-कश्मीर के बारे में टिप्पणी करने के बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने कड़े शब्दों में भारत का रुख स्पष्ट किया।

Pakistan Terror Acts Exposed: संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक में कहा कि भारत जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों के जरिए पाकिस्तान के आतंकवादी कृत्यों का शिकार रहा है और यह बड़ी विडंबना है कि आतंकवाद का वैश्विक केंद्र इस संकट के खिलाफ लड़ने का दावा करते हुए अपनी पीठ थपथपाता है। चीन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार द्वारा मंगलवार को परिषद की ‘बहुपक्षवाद का अभ्यास, वैश्विक प्रशासन में सुधार’ विषय पर खुली बहस में जम्मू-कश्मीर के बारे में टिप्पणी करने के बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने कड़े शब्दों में भारत का रुख स्पष्ट किया।

UNSC

UNSC में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

पाकिस्तान आतंकवाद का वैश्विक केंद्र

हरीश ने कहा, पाकिस्तान आतंकवाद का वैश्विक केंद्र है, जो 20 से अधिक संयुक्त राष्ट्र-सूचीबद्ध आतंकवादी संगठनों को पनाह देता है और सीमा पार आतंकवाद का समर्थन प्रदान करता है। इसलिए यह एक बड़ी विडंबना है जब पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे होने के लिए खुद की पीठ थपथपाता है। भारत जैश-ए-मोहम्मद और हरकत उल मुजाहिदीन जैसे कई अन्य आतंकवादी संगठनों के जरिए इस देश द्वारा किए गए आतंकवादी कृत्यों का शिकार रहा है।

End of Feed