भारत-चीन LAC समझौते पर अमेरिका ने जमा रखी है निगाहें, जानें क्या दी प्रतिक्रिया

US on India-China: अमेरिका ने कहा है कि भारत-चीन एलएसी समझौते से संबंधित घटनाक्रम पर करीबी नजर है। अमेरिकी प्रवक्ता ने कहा है कि हम सीमा पर तनाव कम होने का स्वागत करते हैं। हाल ही में दोनों देशों (भारत-चीन) के सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख के देपसांग मैदानों और डेमचोक में अस्थायी ढांचों को हटा दिया है।

World News: अमेरिका ने कहा है कि वह भारत-चीन के बीच एलएसी समझौते पर "गहरी नजर" बनाए हुए है और सीमा पर तनाव कम होने का "स्वागत" करता है। यह बात मंगलवार को मीडिया से बातचीत में अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कही।

US on India-China

भारत-चीन एलएसी समझौते पर अमेरिका की प्रतिक्रिया।

क्या इस मामले में अमेरिका की है कोई भूमिका?

उन्होंने कहा, "हम घटनाओं पर करीबी नजर रखे हुए हैं। हम समझते हैं कि दोनों देश नियंत्रण रेखा पर तनाव वाले स्थानों से अपनी सेनाएं हटाने के शुरुआती कदम उठा चुके हैं। हम सीमा पर तनाव कम होने का स्वागत करते हैं।" जब उनसे पूछा गया कि क्या इस मामले में अमेरिका की कोई भूमिका है, तो उन्होंने जवाब दिया, "नहीं, हमने भारतीय साझेदारों से इस बारे में जानकारी ली है, लेकिन इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है।"

End of Feed