रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर वाले प्रस्ताव से भारत ने बनाई दूरी, वोटिंग में अमेरिका भी नहीं हुआ शामिल, जेलेंस्की को झटका

वोटिंग से अनुपस्थित रहने वाले 51 देशों में भारत भी शामिल रहा। बहरीन, बांग्लादेश, ब्राजील, चीन, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, यूएई और अमेरिका सहित अन्य देश भी वोटिंग शामिल नहीं हुए। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने महासभा में प्रस्ताव का समर्थन करने वाले 107 देशों का आभार जताया। इस प्रस्ताव में पूर्ण सीजफायर एवं यूक्रेनी नागरिकों की वापसी की मांग की गई है।

Ukraine resolution in UN: रूस और यूक्रेन के बीच तत्काल, पूरी तरह एवं बिना शर्त सीजफायर लागू करने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर हुई वोटिंग से भारत ने मंगलवार को दूरी बना ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा में मंगलवार को यह प्रस्ताव पेश किया गया।'सपोर्ट फॉर लास्टिंग पीस इन यूक्रेन' वाले इस प्रस्ताव को यूक्रेन पर रूसी हमले के चार वर्ष पूरे होने पर पेश किया गया। 193 सदस्यों वाली महासभा में इस प्रस्ताव के पक्ष में 107 वोट और विरोध में 12 वोट जबकि 51 देश अनुपस्थित रहे। महासभा में इस प्रस्ताव को यूक्रेन ने पेश किया था।

un

यूएन में यूक्रेन ने पेश किया प्रस्ताव।

अमेरिका ने भी प्रस्ताव से दूरी बनाई

वोटिंग से अनुपस्थित रहने वाले 51 देशों में भारत भी शामिल रहा। बहरीन, बांग्लादेश, ब्राजील, चीन, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, यूएई और अमेरिका सहित अन्य देश भी वोटिंग शामिल नहीं हुए। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने महासभा में प्रस्ताव का समर्थन करने वाले 107 देशों का आभार जताया। इस प्रस्ताव में पूर्ण सीजफायर एवं यूक्रेनी नागरिकों की वापसी की मांग की गई। जेलेंस्की ने कहा कि शांति चाहने वाला यह प्रस्ताव एक महत्वपूर्ण कदम है।

End of Feed