हूती विद्रोहियों का इजराइल पर वार, बहुस्तरीय एयर डिफेंस सिस्टम भेदकर एयरपोर्ट पर किया ड्रोन हमला

पिछले गुरुवार को इजराइल द्वारा हूती प्रधानमंत्री अहमद अल-रहवी की हत्या के बाद, आतंकियों ने इजराइल और लाल सागर व्यापार रूट पर चलने वाले व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाकर अपने हमले तेज करने की कसम खाई थी।

Houthi rebels strikes Israels southern airport- यमन के हूती विद्रोहियों ने रविवार को इजराइल की बहुस्तरीय एयर डिफेंस सिस्टम को भेद दिया। हूती विद्रोहियों द्वारा दागी गई एक ड्रोन ने इजराइल के दक्षिणी हवाई अड्डे पर हमला किया। इजराइली सेना ने कहा कि इस हमले में हवाई अड्डे की खिड़कियां उड़ गईं, एक व्यक्ति घायल हो गया और कुछ समय के लिए कमर्शियल हवाई क्षेत्र बंद हो गया। रेमन हवाई अड्डे को सीमित नुकसान हुआ और कुछ ही घंटों में उड़ानें फिर से शुरू हो गईं। हूतियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। यह हमला यमन की विद्रोहियों के कब्जे वाली राजधानी पर इजराइली हमलों के बाद हुआ है, जिसमें हूती प्रधानमंत्री और अन्य शीर्ष अधिकारी मारे गए थे। इस हमले ने इजराइल और ईरान समर्थित आतंकवादी समूह के बीच लगभग दो साल पुराने संघर्ष को और बढ़ा दिया है।

Israel Houthi attack

इजराइल-हूती विद्रोहियों के बीच युद्ध तेज (AP)

हूती विद्रोहियों ने इजराइल पर हमले तेज किए

पिछले गुरुवार को इजराइल द्वारा हूती प्रधानमंत्री अहमद अल-रहवी की हत्या के बाद, आतंकियों ने इजराइल और लाल सागर व्यापार रूट पर चलने वाले व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाकर अपने हमले तेज करने की कसम खाई। रविवार को यमन से प्रक्षेपित कई हूती ड्रोनों में से एक इजराइली रक्षा प्रणाली को भेदकर रिसॉर्ट शहर ऐलात के पास रेमन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल से टकरा गया, इजराइली हवाई अड्डा प्राधिकरण ने कहा कि इससे धुएं के गुबार उठे, दक्षिणी इजराइल के ऊपर से उड़ानों का रूट बदला गया और एक 63 वर्षीय व्यक्ति को छर्रे लगने से हल्के घाव हो गए।

End of Feed