हम आपको उस जगह के बारे में बताउंगा, जहां मुसलमान ही मुसलमान के सबसे बड़े दुश्मन हैं, और उस जगह के बारे में भी बताउंगा, जहां मुस्लिम महिला को डांस करने पर 10 साल की जेल हो गई। ये वो देश हैं जहां महिलाओं की आजादी खत्म हो रही है। ये वो देश हैं जो आतंकवाद को पनपने का मौका देते हैं। और यही वजह कि आज दुनिया में कुछ इस्लामिक देशों को लेकर अलग राय बनती जा रही है, जिसके जिम्मेदार ये देश खुद हैं।
मुस्लिम देशों में मुस्लिम महिला सुरक्षित नहीं
सबसे पहले पहले ईरान की बात, जो इस्लामिक देश है। वहां पर एंटी हिजाब प्रोटेस्ट के बारे में दुनिया जानती है। लेकिन ईरान में अब कुछ ऐसा हुआ है, जो और भी हैरान करने वाला है। वहां पर डांस करने पर एक मुस्लिम महिला को 10 साल से ज्यादा की जेल हो गई है। जिस महिला को जेल हुई। ये वीडियो ईरान की राजधानी तेहरान का है। जिसमें फ्रीडम स्क्वायर पर एक लड़का और एक लड़की हिजाब विरोधी आंदोलन के समर्थन में डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहे दोनों लोग ब्लॉगर हैं। इन दोनों ने ना सिर्फ डांस किया बल्कि डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। ये वीडियो नवंबर का है। वीडियो वायरल हुआ तो ईरान की सरकार ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद दोनों को पीटा भी गया और मिनिस्ट्री ऑफ इंटेलीजेंस के हवाले कर दिया गया। दोनों के परिवार पर भी रेड डाली गई। परिवार पर दबाव डाला गया कि गिरफ्तारी पर किसी से बात ना करें।
कोर्ट में दोनों को वकील भी नहीं दिया गया और जमानत की अर्जी भी खारिज कर दी गई। इस साल 29 जनवरी को दोनों को सजा सुनाई गई। दोनों ब्लॉगर्स को 10 साल 6 महीने की सजा सुनाई गई है। यानी खुले में डांस करने पर 10 साल से ज्यादा की सजा दे दी गई। दोनों को तेहरान की जिस जेल में रखा गया है वहां हार्डकोर क्रिमिनल रखे जाते हैं। इन दोनों पर क्या आरोप लगे हैं वो आप सुनेंगे तो हैरान हो जाएंगे कि क्या डांस करना इतना खतरनाक हो सकता है। कोर्ट ने दोनों को पब्लिक प्लेस में डांस करने और वेश्यावृति को बढ़ावा देने का दोषी माना है। दोनों पर नेशनल सिक्योरिटी को खतरे में डालने और सरकार के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैलाने का भी दोषी माना है।
