बांग्लादेश ने भी दिखाया 'रंग'; यूनुस का सहयोगी बोला- अगर PAK पर हमला हुआ तो ढाका...

India Pakistan Tension: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। इस बीच, बांग्लादेश के एक पूर्व सैन्य अधिकारी ने विवादित बयान दिया। बांग्लादेश के रिटायर्ड मेजर जनरल एएलएम फजलुर रहमान ने कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया तो ढाका को चीन के साथ मिलकर नॉर्थ ईस्ट पर कब्जा कर लेना चाहिए।

India Pakistan Tension: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े प्रतिबंध लगाए और लगातार कार्रवाई जारी है। इस बीच, बांग्लादेश के एक पूर्व सैन्य अधिकारी ने विवादित बयान दिया। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के करीबी एएलएम फजलुर रहमान ने कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया तो ढाका को चीन के साथ मिलकर नॉर्थ ईस्ट पर कब्जा कर लेना चाहिए।

Bangladesh

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस (दाएं) और रिटायर्ड मेजर जनरल एएलएम फजलुर रहमान (दाएं) (फोटो साभार: @ChiefAdviserGoB)

क्या है पूरा मामला?

बांग्लादेश के रिटायर्ड मेजर जनरल एएलएम फजलुर रहमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा कि हमें चीन के साथ ज्वाइंट मिलिट्री सिस्टम को लेकर बातचीत शुरू करनी चाहिए। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने दिसंबर 2024 में फजलुर रहमान को राष्ट्रीय स्वतंत्र आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किया था।

End of Feed