Viktor Orban: ट्रंप के करीबी हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन की चुनाव में करारी हार, 16 साल के शासन का अंत

Hangary Election Results: इस जीत के साथ ही ओर्बन का 16 साल का शासन समाप्त हो गया। आंशिक परिणामों से पता चला कि टिस्जा पार्टी 199 सीटों वाली संसद में दो-तिहाई बहुमत की ओर अग्रसर है।

Viktor Orban: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने रविवार को विपक्षी नेता पीटर मैग्यार की मध्य-दक्षिणपंथी, यूरोपीय संघ समर्थक टिस्जा पार्टी (Tisza party) की भारी बहुमत से हुई संसदीय जीत के बाद अपनी स्पष्ट और हार स्वीकार कर ली। इस जीत के साथ ही ओर्बन का 16 साल का शासन समाप्त हो गया। आंशिक परिणामों से पता चला कि टिस्जा पार्टी 199 सीटों वाली संसद में दो-तिहाई बहुमत की ओर अग्रसर है। यह जनादेश उसे ओर्बन की राजनीतिक विरासत के बड़े हिस्से को पलटने और ब्रसेल्स के साथ बुडापेस्ट के तनावपूर्ण संबंधों को फिर से सुधारने में सक्षम बना सकता है।

vicror orban

विक्टर ओर्बन की हार

ट्रंप और पुतिन दोनों के लिए झटका

यह परिणाम ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों के राष्ट्रवादी और दक्षिणपंथी सहयोगियों के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि ओर्बन को लंबे समय से यूरोपीय संघ के भीतर मॉस्को का सबसे करीबी सहयोगी माना जाता रहा है। टिस्जा के भारी बहुमत से हंगरी के लिए लंबे समय से रुके हुए यूरोपीय संघ के फंड को फिर से जारी किया जा सकता है और यूक्रेन के लिए प्रस्तावित 90 अरब यूरो के ऋण सहित प्रमुख सहायता पैकेजों के प्रति बुडापेस्ट के विरोध को संभावित रूप से समाप्त किया जा सकता है।

End of Feed