इजराइल पर हिज्बुल्लाह ने कर दी रॉकेटों की बारिश, जान बचाने के लिए भागते दिखे लोग; दोतरफा फंसे बेंजामिन नेतन्याहू

उत्तरी इज़राइल में हिज्बुल्लाह ने दर्जनों रॉकेट दागे हैं, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। इजराइल का डिफेंस सिस्टम को भी भेद कर ये रॉकेट हाइफा शहर के अंदर जा गिरे।

KEY HIGHLIGHTS
  • इजराइल पर रॉकेट से हमला
  • हिज्बुल्लाह ने बोला रॉकेट से हमला
  • हाइफा शहर में गिरे रॉकेट

इजराइल अब मुश्किलों में घिरता दिख रहा है। इजराइल पर अब दोतरफा हमला हो रहा है। अभी हमास के साथ लड़ाई खत्म भी नहीं हुई है कि लेबनान की ओर से हिज्बुल्लाह ने बड़ा मोर्चा खोल लिया है। पेजर और वॉकी-टॉकी हमले के बाद हिज्बुल्लाह लगातार इजराइल पर बड़ा हमला किया है। हिज्बुल्लाह ने इजराइल में 100 से अधिक रॉकेट दागे हैं, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई और लोग भागते दिखे।

End of Feed