इजराइल ने फिर दिया हिजबुल्लाह को बड़ा झटका, मिसाइल हमले में मारा गया ड्रोन कमांडर सुरूर

Hezbollah Drone Unit Chief Died: हिजबुल्लाह के ड्रोन कमांडर मोहम्मद हुसैन सुरूर ने बेरूत के रिहायशी इलाके के बीच एक अपार्टमेंट इमारत को अपना ठिकाना बनाया था। इजराइल की तरफ से इस इमारत पर तीन मिसाइलें दागी गईं। इन मिसाइलों ने इमारत की उसी मंजिल को निशाना बनाया जहां सरूर छिपा हुआ था।

Hezbollah Drone Unit Chief Died: इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इजराइल ने एक बार फिर हिजबुल्लाह को बड़ा झटका दिया है। इजराइली आर्मी की तरफ से कहा गया है कि लेबनान के बेरूत में किए गए सटीक हमले में हिजबुल्लाह के ड्रोन कमांडर मोहम्मद हुसैन सुरूर को मार गिराया गया है। हिज्बुल्लाह के मीडिया संगठन अल मायादीन ने भी इसकी पुष्टि की है।

Israel Air Strike in Beirut

इजराइली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह का ड्रोन कमांडर।

जानकारी के मुताबिक, हिजबुल्लाह के ड्रोन कमांडर ने बेरूत के रिहायशी इलाके के बीच एक अपार्टमेंट इमारत को अपना ठिकाना बनाया था। इजराइल ने इसी इमारत को निशाना बनाया। इजराइल की तरफ से इस इमारत पर तीन मिसाइलें दागी गईं। इन मिसाइलों ने इमारत की उसी मंजिल को निशाना बनाया जहां सरूर छिपा हुआ था। बताया जा रहा है कि इस हमले में हिजबुल्लाह के तीन अन्य लड़ाकों की मौत हो गई है, वहीं कुछ घायल भी हैं।

End of Feed