पाकिस्तान में बारिश से बिगड़े हालात, 24 घंटे में 20 लोगों की मौत; मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 200 के पार

पाकिस्तान में बारिश का कहर जारी है, जिससे कई जगहों पर हालात बिगड़ गए हैं। आलम ये है कि पाकिस्तान में बीते 24 घंटे के अंदर 20 लोगों की मौत हो गई है, जिससे बारिश से संबंधित मृतकों का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है। बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित पूर्वी पंजाब प्रांत है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान के कई प्रांतों में जनजीवन अस्त व्यस्त।
  • भारी बारिश से बीते 24 घंटे में 20 लोगों की मौत।
  • सबसे ज्यादा पूर्वी पंजाब प्रांत बारिश से प्रभावित।

Pakistan Rain: पाकिस्तान में बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। स्थिति ऐसी हो गई है कि पिछले 24 घंटे के अंदर 20 लोगों की मौत हो गई है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में पाकिस्तान में बारिश से संबंधित घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, अब तक मरने वालों की संख्या 215 हो गई है।

Pakistan rain

पाकिस्तान में बारिश।

बारिश से 20 लोगों की मौत

एनडीएमए ने एक रिपोर्ट में कहा कि पिछले 24 घंटों में बारिश से होने वाली दुर्घटनाओं और बाढ़ के कारण कुल 43 लोग घायल हुए हैं। जुलाई में शुरू हुए मानसून के मौसम में घायल होने वालों की संख्या 405 हो गई है। जानकारी के अनुसार, मृतकों में 108 बच्चे और 32 महिलाएं शामिल हैं।

End of Feed