समझौते के बेहद करीब पहुंचे इजराइल और हमास, दर्जनों बंधकों की रिहाई की बढ़ी आस

वार्ता में शामिल दो अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि हमास ने गाजा पट्टी में संघर्षविराम और दर्जनों बंधकों की रिहाई के लिए एक मसौदा समझौते को स्वीकार कर लिया है।

Israel-Hamas War: इजराइल और हमास गाजा में संघर्षविराम और दर्जनों बंधकों की रिहायी पर सहमति के सबसे नजदीक पहुंच गए हैं। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने मंगलवार को साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि जारी वार्ता सकारात्मक और उपयोगी है, हालांकि उन्होंने संवेदनशील वार्ता के विवरण देने से इनकार कर दिया। कतर हमास के साथ एक साल से अधिक समय से जारी अप्रत्यक्ष वार्ता में एक प्रमुख मध्यस्थ रहा है और वर्तमान में वार्ता की मेजबानी कर रहा है।

Hamas attack on Israel

हमास का हमला

गाजा पट्टी में संघर्षविराम और दर्जनों बंधकों की रिहाई का समझौता

वार्ता में शामिल दो अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि हमास ने गाजा पट्टी में संघर्षविराम और दर्जनों बंधकों की रिहाई के लिए एक मसौदा समझौते को स्वीकार कर लिया है। एक इजराइली अधिकारी ने कहा कि प्रगति हुई है, लेकिन विवरण को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एसोसिएटेड प्रेस ने प्रस्तावित समझौते की एक प्रति प्राप्त की, और मिस्र के एक अधिकारी और एक हमास अधिकारी ने इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि की। अंतिम स्वीकृति के लिए योजना को इजराइली कैबिनेट को प्रस्तुत करने की आवश्यकता होगी।

End of Feed