हमास ने किया नए नेता का ऐलान, खलील अल-हय्या को मिली कमान, सिनवार की लेगा जगह

1960 में जन्मा हय्या पिछले साल दोहा में इजरायली हत्या के प्रयास में बच गया था, हालांकि इस हमले में उनके एक बेटे की मौत हो गई थी।

Hamas Appoints New Chief: फिलिस्तीनी इस्लामी आंदोलन हमास (Hamas) ने नए नेता के नाम का ऐलान किया है। हमास ने सोमवार को घोषणा की कि उसने इजरायल के साथ अप्रत्यक्ष युद्धविराम वार्ता में समूह के प्रमुख वार्ताकार खलील अल-हय्या को अपने राजनीतिक ब्यूरो का नया प्रमुख चुना है। हमास ने एक बयान में कहा कि इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन शहीद नेता याह्या अल-सिनवार के उत्तराधिकारी के रूप में भाई मुजाहिद खलील अल-हय्या के चुनाव की घोषणा करता है।

Hamas chief Hayya

हमास का नया चीफ खलील अल हय्या (X)

आईडीएफ के हाथों मारा गया था सिनवार

सिनवार, जिस पर इजरायल ने 7 अक्टूबर, 2023 के हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक होने का आरोप था, एक साल बाद गाजा में इजरायली सेना द्वारा मारा गया था। उसकी मौत के बाद से हमास का नेतृत्व एक नेतृत्व परिषद द्वारा किया जा रहा है, जिसका प्रमुख लंबे समय से वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद दरविश है। 1960 में जन्मा हय्या पिछले साल दोहा में इजरायली हत्या के प्रयास में बच गया था, हालांकि इस हमले में उनके एक बेटे की मौत हो गई थी।

End of Feed