ब्रिटेन में गुजराती, उर्दू, हिंदी की हो पढ़ाई, सांसद गैरेथ थॉमस बोले- यूके के आर्थिक भविष्य के लिए बेहद जरूरी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 25, 2023, 04:36 PM IST

लेबर और कूप पार्टी के संसद सदस्य गैरेथ थॉमस ने कहा कि अगर ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाना है को गुजराती, उर्दू और हिंदी की पढ़ाई के लिए यूके सरकार को निवेश करना चाहिए।

लंदन: नॉर्थवेस्ट लंदन में हैरो वेस्ट के लिए लेबर और कूप पार्टी के संसद सदस्य गैरेथ थॉमस ने कहा कि ब्रिटेन सरकार को दक्षिण एशियाई भाषा की शिक्षा में निवेश करना चाहिए क्योंकि ये लैंग्वेज स्किल दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने में कारगर साबित होगा। गैरेथ ने एएनआई से कहा कि यूके को दक्षिण एशियाई भाषा की पढ़ाई के पीछे गंभीर वित्तीय और शैक्षणिक सपोर्ट शुरू करने की जरुरत है। गुजराती, उर्दू और हिंदी की पढ़ाई ब्रिटेन के आर्थिक भविष्य के साथ-साथ हमारे देश में युवाओं के बीच एकेडमिक उत्कृष्टता के अवसर के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चूंकि यूके भारत के साथ अपने व्यापार संबंधों को मजबूत करना चाहता है, इसलिए हमें दक्षिण एशिया की भाषाओं में निवेश करना चाहिए। ये भाषा स्किल हमारे संबंधों को बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है। भारत में न केवल बढ़ती जनसंख्या और अर्थव्यवस्था है, बल्कि एक बढ़ता मध्य वर्ग भी है जो भारत को यूके के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार बनाता है।

UK MP Gareth Thomas

यूके सांसद सांसद गैरेथ थॉमस

भारत और यूके के बीच मजबूत संबंधों की सराहना करते हुए सांसद ने कहा कि साझा इतिहास और समुदायों को उन आर्थिक और सांस्कृतिक लाभों के लिए बढ़ाया जाना चाहिए जिनके हमारे दो महान राष्ट्र हकदार हैं। आगे दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर जोर देते हुए गैरेथ ने भारत की अर्थव्यवस्था को वैश्विक आर्थिक प्रतिकूलताओं के खिलाफ एक उज्ज्वल स्थान के रूप में रेखांकित किया।

End of Feed