Anmol Bishnoi Arrested: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका के कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया ऐसा मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताया जा रहा है गौर हो कि अमेरिकी अधिकारियों ने अनमोल के अपने देश में होने की पुष्टि की थी, इस जानकारी के बाद पुलिस ने अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण के लिए एक प्रस्ताव भेजा था।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका में पकड़ा गया
इस मामले में अब ये बड़ा अपडेट सामने आया है, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
वहीं बता दें कि हाल ही में हुए बाबा सिद्दीकी मर्डर मामले में मुंबई पुलिस को अनमोल की तलाश है। मुंबई पुलिस की जांच में दावा किया गया अनमोल ने कथित तौर पर सिद्दीकी और उसके बेटे जीशान की तस्वीरें स्नैपचैट के माध्यम से किराए के शूटरों को भेजीं थीं।
अब उसके प्रत्यर्पण और गिरफ्तारी पर काम
NIA और महाराष्ट्र पुलिस सहित भारतीय एजेंसियां अब उसके प्रत्यर्पण और गिरफ्तारी पर काम कर रही हैं। NIA ने हाल ही में अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी, अनमोल पर 2022 में दर्ज दो एनआईए मामलों में आरोपपत्र भी दाखिल हैं।
पिछले महीने मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने विशेष महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि वह अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करना चाहती है।
