फ्रांस में सोशल मीडिया पर सख्ती, 15 साल से कम उम्र वाले बच्चे नहीं कर पाएंगे इसका इस्तेमाल, पारित हुआ कानून

राष्ट्रपति मैक्रों चाहते हैं कि यह कानून सितंबर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से लागू हो जाए। हालांकि, लागू होने से पहले इसे संवैधानिक समीक्षा से गुजरना होगा। कानून पारित होने के बाद मैक्रों ने कहा, 'बच्चों और किशोरों की सुरक्षा के मामले में फ्रांस यूरोप का नेतृत्व कर रहा है।

France Social Media Ban: सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर अब फ्रांस ने भी सख्ती दिखाई है। फ्रांस में अब 15 साल से कम उम्र के बच्चे इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इस उम्र तक के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने वाला कानून पारित हो गया है। खास बात यह है कि बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने वाला फ्रांस यूरोपीय संघ (EU) का पहला देश बन गया है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सोशल मीडिया पर रोक लगाने वाले कानून को देश में लागू करना चाहते थे। अब अपने दूसरे कार्यकाल में उन्होंने इसमें सफलता पाई है। यह कानून संसद के दोनों सदनों में पारित हो गया है।

France Social Media Ban

फ्रांस में सोशल मीडिया नहीं चला पाएंगे 15 साल से कम उम्र के बच्चे। तस्वीर-AI

राष्ट्रपति मैक्रों चाहते हैं कि यह कानून सितंबर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से लागू हो जाए। हालांकि, लागू होने से पहले इसे संवैधानिक समीक्षा से गुजरना होगा। कानून पारित होने के बाद मैक्रों ने कहा, 'बच्चों और किशोरों की सुरक्षा के मामले में फ्रांस यूरोप का नेतृत्व कर रहा है। हम इस दिशा में आगे भी कदम उठाते रहेंगे।' हालांकि, इस कानून में ऑनलाइन विश्वकोश, शैक्षणिक और वैज्ञानिक निर्देशिकाओं को छूट दी गई है।

End of Feed