हिंदुओं पर हमले के बीच विदेश सचिव विक्रम मिस्री पहुंचे बांग्लादेश, यूनुस से होगी मुलाकात, क्या हिंदू उत्पीड़न रुकेगा?

पूर्व पीएम शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद भारत कई बार बांग्लादेश में हिन्दुओं समेत अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर चिंता जता चुका है। लेकिन बांग्लादेश ने भारत की चिताओं को पूरी तरह खारिज कर दिया।

Vikram Misri Arrives in Dhaka: बांग्लादेश से जारी तनाव के बीच विदेश सचिव विक्रम मिस्री आज ढाका पहुंचे। प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद अगस्त से तनावपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के बीच विक्रम मिस्री ने अपने बांग्लादेशी समकक्ष मोहम्मद जाशिम उद्दीन के साथ बातचीत की। मिस्री भारतीय वायु सेना के जेट से ढाका पहुंचे। अगस्त में बड़े पैमाने पर विद्रोह के बाद हसीना के 15 साल के शासन को समाप्त करने के बाद नई दिल्ली से यह पहली उच्च स्तरीय यात्रा है। बांग्लादेश विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा भी मौजूद थे।

Vikram Misri

विक्रम मिस्री पहुंचे बांग्लादेश

यूनुस से भी मिलने का कार्यक्रम

यहां पहुंचने के तुरंत बाद मिस्री ने जाशिम उद्दीन से बातचीत की। वह देश के विदेश मंत्री मोहम्मद तौहीद हुसैन से भी मुलाकात करेंगे। उनका बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख या मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस से शिष्टाचार मुलाकात करने का भी कार्यक्रम है। हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर नई दिल्ली और ढाका के बीच संबंधों में बढ़ते तनाव के बीच मिस्री की यात्रा हो रही है।

End of Feed