प्लेन के इंजन में लगी आगः जैसे ही हुआ टेक-ऑफ धधकने लगीं लपटें! देखें- कैसे नीचे से उड़ता नजर आया था विमान

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 24, 2023, 11:29 PM IST

Fly Dubai Plane's engine catches fire: नेपाल के पर्यटन मंत्री के हवाले से आगे एएनआई ने बताया कि काठमांडू हवाईअड्डे से उड़ान भरने के दौरान कथित तौर पर आग लगने वाले विमान को दुबई भेजा गया है।

Fly Dubai Plane's engine catches fire: 'फ्लाई दुबई' एयलाइंस के विमान में सोमवार (24 अप्रैल, 2023) को आग लग गई। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि नेपाल में एयरपोर्ट पर टेकऑफ के बाद प्लेन के इंजन में आग लगी थी। इस बीच, समाचार एजेंसी एएनआई ने भी विमान में कथित तौर पर आग लगने की जानकारी दी।

fly dubai plane on fire

कथित तौर पर आग लगने के दौरान प्लेन यूं नजर आया था। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

नेपाल के पर्यटन मंत्री के हवाले से आगे एएनआई ने बताया कि काठमांडू हवाईअड्डे से उड़ान भरने के दौरान कथित तौर पर आग लगने वाले विमान को दुबई भेजा गया है। बाद में नेपाल की सिविल एविएशन अथॉरिटी की ओर से इस प्लेन के बारे में और डिटेल्स दिए गए।

End of Feed