पांचवां दिन भीषण टकराव: ईरान-अमेरिका-इजराइल संघर्ष तेज, मिसाइलों के हमले से दहल रहा शहर दर शहर

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चौथे दिन ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने “ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4” की 16वीं लहर के तहत इजरायल के कई सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने का दावा किया है।

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध पांचवें दिन और अधिक उग्र हो गया है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स फोर्स Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने घोषणा की है कि उसने “ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4” की 16वीं लहर को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों के जवाब में की गई बताई जा रही है।

iran new attack

ईरान के हमले के बाद आग की लपटें उठती हुईं (फोटो- AP)

इजरायली ठिकानों पर हमले का दावा

IRGC ने अपने बयान में कहा कि उसकी एयरोस्पेस डिवीजन ने “कब्जे वाले क्षेत्रों के दिल और उत्तरी हिस्सों” को मिसाइल और ड्रोन हमलों से निशाना बनाया। जिन ठिकानों का जिक्र किया गया, उनमें तेल अवीव के पास हाकिरिया क्षेत्र में इजरायली सेना का जनरल स्टाफ और रक्षा मंत्रालय, बनी ब्राक की रणनीतिक संरचनाएं, बीत हाकफा में सैन्य लक्ष्य और पश्चिमी गलील का सैन्य केंद्र शामिल हैं। ईरानी दावे के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई के चौथे दिन तक 680 से अधिक “दुश्मन हताहत” हुए हैं। IRGC ने इजरायल की बहुस्तरीय रक्षा प्रणाली में “तकनीकी कमियों” और “ऑपरेशनल कमजोरी” का हवाला देते हुए कहा कि इससे ईरानी प्रोजेक्टाइल के लिए हवाई रास्ते खुल गए।

End of Feed