नाटो को बड़ा झटका, यूक्रेन में रूसी मिसाइलों की जद में आकर तबाह हुआ अमेरिकी फाइटर F-16, पायलट की मौत

NATO F-16 Crashed : नाटो और अमेरिका को रूस से एक बड़ा झटका मिला है। रूस से युद्ध लड़ने के लिए नाटो की ओर से दिए गए अमेरिकी एफ-16 लड़ाकू विमान रूसी हमले का शिकार हो गया। रूसी मिसाइलों की जद में आकर फाइटर प्लेन तबाह हो गया और उसे उड़ा रहे यूक्रेन के पायलट की मौत हो गई।

NATO F-16 Crashed : नाटो और अमेरिका को रूस से एक बड़ा झटका मिला है। रूस से युद्ध लड़ने के लिए नाटो की ओर से दिए गए अमेरिकी एफ-16 लड़ाकू विमान रूसी हमले का शिकार हो गया। रूसी मिसाइलों की जद में आकर फाइटर प्लेन तबाह हो गया और उसे उड़ा रहे यूक्रेन के पायलट की मौत हो गई। 24 फरवरी 2022 से रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से इस तरह की यह पहली घटना है। रूस से युद्ध लड़ने के लिए अमेरिका और नाटो यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करते आ रहे हैं।

russia

2022 से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है।

सोमवार को रूसी हमले का शिकार हुआ फाइटर प्लेन

बीबीसी की रिपोर्ट में यूक्रेन के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि फाइटर जेट सोमवार को रूसी मिसाइल हमलों का शिकार हुआ। इस हमले में फाइटर जेट को उड़ा रहे पायलट ओलेक्सी मेस की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह अमेरिकी एफ-16 इस महीने की शुरुआत में यूक्रेन पहुंचा था। हालांकि, यूक्रेन की सेना का दावा है कि यह फाइटर प्लेन सीधे रूसी मिसाइल के हमलों के सामने नहीं आया था।

End of Feed