नेपाल में आया 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, शाम 7.44 बजे 4.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र काठमांडू से 425 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित हुमला जिले के कालिका इलाके में था।

Earthquake hits western Nepal- नेपाल के उत्तर-पश्चिमी हुमला जिले में बुधवार शाम को मध्यम तीव्रता का भूकंप आया, हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, शाम 7.44 बजे 4.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र काठमांडू से 425 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित हुमला जिले के कालिका इलाके में था।

Earthquake

नेपाल में भूकंप के झटके

इस बीच, केंद्र के अनुसार, शाम 6.27 बजे 5.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र तिब्बत के टिंगरी काउंटी में था। इसे काठमांडू में भी महसूस किया गया।

End of Feed