अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: आयोवा कॉकस में ट्रंप की बड़ी जीत, न्यू हैम्पशायर में अगला मुकाबला

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jan 16, 2024, 01:49 PM IST

Donald Trump wins wins Iowa caucuses: रामास्वामी ने सोमवार को घोषणा की कि वह आयोवा कॉकस में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद 2024 के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ से हट रहे हैं। रामास्वामी को मात्र 7.7 प्रतिशत वोट मिले।

Donald Trump wins wins Iowa caucuses: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद के आगामी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार चुनने की लंबी प्रक्रिया की शुरुआत करने वाले आयोवा कॉकस में सोमवार को जीत हासिल कर ली। आयोवा कॉकस में फ्लोरिडा के गवर्नर आर डीसैंटिस पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल इकलौती महिला एवं संयुक्त राष्ट्र की पूर्व राजदूत निक्की हेली को पछाड़कर दूसरे स्थान पर रहे।

Donald trump

आयोवा कॉकस में डोनाल्ड ट्रंप जीते।

अब न्यू हैम्पशायर में मुकाबला

आयोवा कॉकस के बाद अब न्यू हैम्पशायर में 23 जनवरी को दावेदारों के बीच मुकाबला होगा। आयोवा कॉकस में ट्रंप को 51 प्रतिशत, डीसैंटिस को 21.2 प्रतिशत और हेली को 19.1 प्रतिशत वोट मिले। अमेरिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी को मात्र 7.7 प्रतिशत वोट मिले। रामास्वामी ने सोमवार को घोषणा की कि वह आयोवा कॉकस में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद 2024 के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ से हट रहे हैं।

End of Feed