अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने शुरू, हैरिस पर ट्रंप की बढ़त, केंटकी-इंडियाना में ट्रंप जीते

US Election Result 2024 : जॉर्जिया, उत्तरी कैरोलाइना और अन्य राज्यों में रिकॉर्ड संख्या में मतदान हुआ है। मतदान के लिहाज से ये राज्य महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यहां से विजेता का फैसला हो सकता है। जॉर्जिया में 40 लाख से ज्यादा लोग मतदान कर चुके हैं।

US Election Result 2024 : अमेरिका में अपना 47वां राष्ट्रपति चुनने के लिए लोगों ने मंगलवार को भारी संख्या में मतदान किया। कई जगहों पर खराब मौसम भी उनके मतदान करने के उनके उत्साह को रोक नहीं पाया। जॉर्जिया सहित सभी सात स्विंग स्टेट्स में मतदान समाप्त हो गया है। शुरुआती नतीजों में ट्रंप को इंडियाना और केंटुकी में जीत मिली है जबकि वेरमोंट में हैरिस का जीतना तय माना जा रहा है। अमेरिका में 538 इेलेक्टोरल वोट हैं। राष्ट्रपति बनने के लिए किसी एक उम्मीदवार को 270 वोटों की जरूरत होती है। इस चुनाव में ट्रंप और हैरिस के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है।

US Election 2024

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024

अमेरिकी इतिहास में सबसे अहम दिन

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने मतदान के दिन मंगलवार को कहा कि ‘अमेरिका के इतिहास में यह सबसे महत्वूर्ण दिन है।’अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार सुबह देश के अधिकतर हिस्सों में मतदान शुरू हो हुआ। इस चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार एवं अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ा मुकाबला है। ट्रंप ने अपने समर्थकों को ईमेल भेजकर यह टिप्पणी की है। लाखों अमेरिकी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा अपना अगला राष्ट्रपति चुनने के लिए देशभर में मतदान केंद्रों के सामने कतारों में खड़े हुए नजर आए।

End of Feed