ट्रंप की ईरान को विनाशकारी चेतावनी, 'अगले हफ्ते से तबाह कर देंगे पावर प्लांट और पुल...कुछ नहीं बचेगा', IRGC ने कहा- एक बूंद भी...

IRGC Threatens Energy Exports: ट्रंप की 'विनाशकारी' चेतावनी और ईरान की बड़ी धमकी। IRGC ने कहा- खाड़ी से तेल और गैस की एक बूंद भी निर्यात नहीं होने देंगे।

Trump Warns Iran Power Plants: मध्य पूर्व में चल रहा सैन्य टकराव अब बेहद विनाशकारी मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अब तक की सबसे क्रूर चेतावनी देते हुए साफ कर दिया है कि यदि तेहरान तुरंत बातचीत की मेज पर नहीं लौटता है, तो अमेरिकी सेना अगले सप्ताह से ईरान के बुनियादी नागरिक ढांचे- विशेष रूप से बिजलीघरों (Power Plants) और पुलों (Bridges) को निशाना बनाकर उन्हें पूरी तरह से तबाह करना शुरू कर देगी। फॉक्स न्यूज (Fox News) को दिए एक बेहद कड़े इंटरव्यू में ट्रंप ने दो टूक लहजे में कहा, 'या तो समझौता करो, वरना तुम्हारे पास (ईरान में) कोई और कुछ भी नहीं बचेगा।'

ट्रंप की ईरान को विनाशकारी चेतावनी, 'अगले हफ्ते से तबाह कर देंगे पावर प्लांट और पुल...कुछ नहीं बचेगा', IRGC ने कहा- एक बूंद भी...

ट्रंप की ईरान को विनाशकारी चेतावनी, 'अगले हफ्ते से तबाह कर देंगे पावर प्लांट और पुल...कुछ नहीं बचेगा', IRGC ने कहा- एक बूंद भी...

अगले हफ्ते से शुरू होगा 'सबसे बुरा दौर': ट्रंप

पश्चिम एशिया में शत्रुता को समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत (MoU) के टूटने के बाद, अमेरिकी सेना पिछले चार दिनों से लगातार ईरान पर हवाई हमले कर रही है। लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। ट्रंप ने अपने आगामी सैन्य अभियान का ब्योरा देते हुए फॉक्स न्यूज से कहा, 'हम कल रात उन पर बहुत तगड़ा हमला करने जा रहे हैं। हम उसके अगली रात भी उन पर भीषण हमला करेंगे। और फिर... अगले हफ्ते से उनके लिए हालात वाकई बेहद बदतर होने वाले हैं। क्योंकि अगले हफ्ते पावर प्लांट और पुलों की बारी आएगी। हम उनके सारे पावर प्लांट उड़ा देंगे। हम उनके सारे पुलों को ध्वस्त कर देंगे, जब तक कि वे टेबल पर आकर हमारे साथ समझौता नहीं कर लेते।'

End of Feed