आज अदालत में ट्रंप की पेशी, हो सकते हैं गिरफ्तार पर नहीं लगेगी हथकड़ी, जानें क्या था एडल्ट मूवी एक्ट्रेस से जुड़ा मामला

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 4, 2023, 11:20 AM IST

अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट में ट्रंप के अटॉर्नी के हवाले से कहा गया है कि पूर्व राष्ट्रपति जुर्म स्वीकार नहीं करेंगे। अदालत में पेश होने के बाद ट्रंप फौरन फ्लोरिडा रवाना हो जाएंगे जहां वह शाम में ‘मार-ए-लागो’ में बयान देंगे।

Donald Trump Criminal Case: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2016 के राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री को चुप रहने के लिए धन देने के आरोपों से जुड़े आपराधिक मामले में अदालत में पेश होने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। 76 वर्षीय ट्रंप ‘मार-ए-लागो’ आवास से सोमवार को अपने बोइंग 757 विमान से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए थे और दोपहर तीन बजे (भारतीय समयामुसार देर रात साढ़े 12 बजे) ला गार्डिया हवाई अड्डे पहुंचे। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है और वह जेल भी जा सकते हैं। बहरहाल, सबकी निगाहें इस ओर लगी है कि ट्रंप को लेकर अदालत का क्या रुख रहता है।

Criminal Case Against Donald Trump

आज अदालत में ट्रंप की पेशी

हिरासत में लिया जा सकता है

बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप को हिरासत में रखा जाएगा और बताया जाएगा कि उन पर व्यापार रिकॉर्ड की गलत जानकारी के लिए गुंडागर्दी के 34 आरोप लगाए गए हैं। ट्रंप पर मुकदमा चलाए जाने की प्रक्रिया की सूचना पाने वाले एक सूत्र ने यह जानकारी दी। ट्रंप के खिलाफ आरोपों के जिक्र वाली न्यूयॉर्क सिटी पुलिस की गिरफ्तारी की रिपोर्ट तब तैयार की जाएगी और अदालत में दर्ज की जाएगी। आरोपों पर औपचारिक रूप से बहस करने के लिए अदालत कक्ष में ले जाए जाने से पहले ही इसे तैयार किया जाएगा।

End of Feed