'हमें यूरोप नहीं बनना है, पुतिन से बड़ा खतरा है अवैध घुसपैठ', जेलेंस्की का समर्थन करने वाले पश्चिमी देशों पर ट्रंप का निशाना

Donald Trump : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का समर्थन करने वाले पश्चिमी देशों पर निशाना साधते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पुतिन से बड़ा खतरा अवैध घुसपैठ है और हमें यूरोप नहीं बनना है। ट्रंप ने कहा कि उनकी मुख्य चिंता रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नहीं बल्कि अमेरिका में होने वाला अवैध घुसपैठ है।

Donald Trump : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का समर्थन करने वाले पश्चिमी देशों पर निशाना साधते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पुतिन से बड़ा खतरा अवैध घुसपैठ है और हमें यूरोप नहीं बनना है। ट्रंप ने कहा कि उनकी मुख्य चिंता रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नहीं बल्कि अमेरिका में होने वाला अवैध घुसपैठ है। वह नहीं चाहते कि अवैध घुसपैठ की वजह से जो हाल यूरोप का हुआ है, वह अमेरिका का भी हो।

US President Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

ताकि हमारी हालत यूरोप जैसी न हो-ट्रंप

ट्रूथ सोशल पर अपने एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि 'हमें पुतिन के बारे में कम चिंता करनी चाहिए। हमारा ध्यान अप्रवासी रेप गैंग, ड्रग तस्कर, हत्यारों, मानसिक संस्थानों से आने वाले लोगों को अमेरिका में दाखिल होने से रोकने पर ज्यादा होनी चाहिए ताकि हमारी हालत यूरोप जैसी न हो।' बता दें कि यूरोप के ऐसे कई देश हैं जो अप्रवासियों की बढ़ती संख्या की समस्या से जूझ रहे हैं। इससे पहले ट्रूथ सोशल पर अपने एक अन्य पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि 'अपने कार्यकाल के पहले महीने के दौरान वह अवैध अप्रवासी की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर कमी लाने में सफल हुए हैं।'

End of Feed