डोनाल्ड ट्रंप की दो टूक, 'मैं सऊदी अरब और ओपेक से तेल की कीमतें कम करने के लिए कहूंगा'

Donald Trump's Big Announcement: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मैं सऊदी अरब, ओपेक से तेल की कीमतें कम करने के लिए कहूंगा; अगर तेल की कीमतें कम हुईं तो रूस-यूक्रेन युद्ध तत्काल समाप्त हो जाएगा। इसके अलावा ट्रंप ने दावोस में कहा कि अमेरिका का स्वर्णिम दौर शुरू हो गया है, हमारा देश जल्दी ही पहले से अधिक मजबूत, एकजुट और संपन्न बनेगा।

Trump on Russia-Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके दूसरे कार्यकाल के साथ अमेरिका का स्वर्णिम युग शुरू हो गया है और जल्द ही पूरी दुनिया अधिक शांतिपूर्ण और समृद्ध होगी। उन्होंने कहा कि वह सऊदी अरब और ओपेक (तेल निर्यातक देशों के संगठन) से तेल की कीमतें कम करने के लिए कहेंगे। 'अगर कीमतें कम होती हैं तो रूस-यूक्रेन युद्ध तुरंत समाप्त हो जाएगा।' वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यहां विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने चार दिनों में वह हासिल कर लिया जो अन्य सरकारें चार साल में भी हासिल नहीं कर सकीं।

Donald Trump on Oil Price

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

तेल की कीमत कम करने के लिए कहेंगे डोनाल्ड ट्रंप

विश्व आर्थिक मंच पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैं सऊदी अरब और ओपेक (पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन) से भी तेल की कीमत कम करने के लिए कहने जा रहा हूं। आपको इसे कम करना होगा, जो सच कहूं तो मुझे आश्चर्य है कि उन्होंने चुनाव से पहले ऐसा क्यों नहीं किया। ऐसा न करके उन्होंने बहुत प्यार नहीं दिखाया। मैं इससे थोड़ा हैरान था। अगर कीमत कम हो जाती, तो रूस-यूक्रेन युद्ध तुरंत खत्म हो जाता। अभी, कीमत इतनी अधिक है कि युद्ध जारी रहेगा। आपको तेल की कीमत कम करनी होगी, आपको उस युद्ध को खत्म करना होगा। उन्हें यह बहुत पहले कर देना चाहिए था। जो कुछ हो रहा है, उसके लिए वे एक हद तक बहुत जिम्मेदार हैं। लाखों लोगों की जान जा रही है। तेल की कीमतों में गिरावट के साथ, मैं मांग करूंगा कि ब्याज दरें तुरंत कम हों और इसी तरह उन्हें पूरी दुनिया में कम होना चाहिए।'

End of Feed