'ईरानी नेता डेमोक्रेट्स को कमजोर समझते हैं': डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद ईरान ने तेज किए हमले

US Midterm Elections 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि 3 नवंबर के मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत के बाद ईरान ने अपने ड्रोन और मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं।

Donald Trump Iran Attack Claim: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि 3 नवंबर को हुए अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान ने अपने ड्रोन और मिसाइल हमले काफी तेज कर दिए हैं। ट्रंप ने आरोप लगाया कि तेहरान ने पिछले एक सप्ताह में जितने ड्रोन और मिसाइल दागे हैं, उतने पिछले एक साल से अधिक समय में कभी नहीं दागे गए थे। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन सभी हमलों को हवा में ही नाकाम कर दिया गया और किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

'ईरानी नेता डेमोक्रेट्स को कमजोर समझते हैं': डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद ईरान ने तेज किए हमले

'ईरानी नेता डेमोक्रेट्स को कमजोर समझते हैं': डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद ईरान ने तेज किए हमले

'डेमोक्रेट्स की जीत पर मेरी दोनों भविष्यवाणियां सच साबित हुईं'

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' (Truth Social) पर एक पोस्ट के जरिए राष्ट्रपति ट्रंप ने मध्यावधि चुनावों से पहले की गई अपनी भविष्यवाणियों का जिक्र किया। ट्रंप ने लिखा, 'जैसा कि सभी को याद होगा, मैंने 3 नवंबर के मध्यावधि चुनावों को लेकर दो भविष्यवाणियां की थीं। पहली यह कि यदि डेमोक्रेट्स जीतते हैं, तो शेयर बाजार में भारी गिरावट आएगी, जो कि आई है; और दूसरी यह कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान-जिसने आज तक 81,000 प्रदर्शनकारियों की हत्या की है-अपने हमलों में और अधिक आक्रामक हो जाएगा, और ऐसा ही हुआ है। ईरान ने पिछले एक हफ्ते में एक साल से भी ज्यादा समय में सबसे अधिक ड्रोन और मिसाइलें दागी हैं।'

End of Feed