Japan Mosque Protest: इन्हें पकड़ो! इन्हें अपने देश में पैर जमाने मत दो...जापान में मस्जिद निर्माण पर भारी बवाल, सता रहा ये खौफ

Japan Mosque Protest: प्रस्तावित मस्जिद का ढांचा जो लगभग ऐतिहासिक शिंटो मंदिरों से भी बड़ा बताया जा रहा है, जापानी विरासत के लिए उकसाने वाला कृत्य माना जा रहा है।

Japan mosque construction: जापान के फुजिसावा शहर में मस्जिद के निर्माण को लेकर संग्राम मच गया है। इसे लेकर बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है। जापान के तटीय शहर फुजिसावा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिनमें हजारों निवासी शहर की पहली मस्जिद के निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि यह प्रदर्शन मामूली नहीं था, बल्कि इसमें बड़ी संख्या में लोग मस्जिद निर्माण के खिलाफ नारे लगा रहे थे और चिंता जता रहे थे कि प्रस्तावित ढांचा, जो लगभग ऐतिहासिक शिंटो मंदिरों से भी बड़ा बताया जा रहा है, जापानी विरासत के लिए उकसाने वाला कृत्य माना जा रहा है।

जापान में तेजी से बढ़ती मुस्लिम आबादी

यह कोई अलग-थलग घटना नहीं है। जापान के कुछ हिस्सों में तेजी से हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव, जिनमें बढ़ती मुस्लिम आबादी भी शामिल है, सांस्कृतिक भिन्नताओं और एकीकरण को लेकर बड़े पैमाने पर सार्वजनिक चर्चाओं का हिस्सा बन गए हैं। फुजिसावा में सार्वजनिक बैठकें बार-बार अराजकता में तब्दील हो गईं, जिसके लिए पुलिस हस्तक्षेप की जरूरत पड़ी। अजान (प्रार्थना के लिए पुकार) और अनजान अंतिम संस्कार रीति-रिवाजों को लेकर लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

End of Feed