भारत-अमेरिका संबंधों के मजबूत भविष्य पर हुई चर्चा, ट्रंप से मुलाकात के बाद बोले सर्जियो गोर, क्या सुधरेंगे संबंध?

Sergio Gor: सर्जियो गोर ने कहा, हमने वैश्विक स्थिरता लाने के उनके अटूट संकल्प, उनके कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों, भारत-अमेरिका संबंधों के मजबूत भविष्य और कई अन्य विषयों पर चर्चा की।

Sergio Gor Meets Trump: नई दिल्ली में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत-अमेरिका संबंधों के मजबूत भविष्य के निर्माण के तरीकों पर चर्चा की। गोर ने मंगलवार को ट्रंप के साथ रात्रिभोज पर मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब अमेरिका और ईरान लगभग छह सप्ताह तक चले सैन्य संघर्ष के बाद दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हुए हैं। गोर ने वैश्विक स्थिरता लाने के प्रति ट्रंप की अटूट प्रतिबद्धता का भी जिक्र किया।

Gore and Trump

सर्जियो गोर ने ट्रंप से की मुलाकात (File photo)

गोर बोले-राष्ट्रपति ट्रंप के साथ शानदार रात्रिभोज

उन्होंने बुधवार को एक्स पर पोस्ट में कहा, अभी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ शानदार रात्रिभोज किया। हमने वैश्विक स्थिरता लाने के उनके अटूट संकल्प, उनके कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों, भारत-अमेरिका संबंधों के मजबूत भविष्य और कई अन्य विषयों पर चर्चा की। यह एक बेहद यादगार शाम रही। यह रात्रिभोज ऐसे समय हुआ है जब विदेश सचिव विक्रम मिसरी बुधवार को वॉशिंगटन डीसी पहुंचे, जहां वह द्विपक्षीय व्यापार और रक्षा संबंधों की समीक्षा करेंगे और पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट पर चर्चा करेंगे।

End of Feed