Canada में हिंदू मंदिर में हुए हमले पर भारतीय उच्चायोग की आई प्रतिक्रिया, नागरिकों की सुरक्षा पर जताई चिंता; US ने कह दी ये बड़ी बात

Canada News: कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने ब्रैम्पटन में एक वाणिज्य दूतावास शिविर के बाहर भारत विरोधी तत्वों द्वारा हिंसक व्यवधान की निंदा की है और देश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर चिंता जताई है। वहीं कनाडा में हिंदुओं पर हमले पर भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी श्री थानेदार ने कहा कि कनाडाई सरकार इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है, वे कनाडा में कुछ अल्पसंख्यक समूहों को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं, हिंदुओं पर हमला पूरी तरह से आतंकवादी कृत्य है।

Devotees Attacked At Canada Temple: कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने ब्रैम्पटन में एक वाणिज्य दूतावास शिविर के बाहर भारत विरोधी तत्वों द्वारा हिंसक व्यवधान की निंदा की है और देश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर चिंता जताई है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार (स्थानीय समय) को टोरंटो के पास ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के सहयोग से आयोजित एक वाणिज्य दूतावास शिविर के बाहर हुई।

Devotees Attacked At Canada Temple

कनाडा में हुए हमले पर भारतीय उच्चायोग ने जताई चिंता

उच्चायोग ने कहा कि आगे कोई भी कार्यक्रम स्थानीय अधिकारियों द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजामों पर निर्भर होगा। उच्चायोग द्वारा जारी बयान में कहा गया कि हमने आज (3 नवंबर) टोरंटो के पास ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के साथ मिलकर आयोजित काउंसलर कैंप के बाहर भारत विरोधी तत्वों द्वारा की गई हिंसक झड़प देखी है। बयान में 2 और 3 नवंबर को वैंकूवर और सरे में आयोजित काउंसलर कैंप के दौरान हुई झड़प की अन्य घटनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। भारतीय मिशन ने कहा कि यह बेहद निराशाजनक है कि नियमित काउंसलर कार्य के लिए इस तरह की गड़बड़ी की अनुमति दी जा रही है। बयान में कहा गया कि स्थानीय सह-आयोजकों के पूर्ण सहयोग से हमारे वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित किए जा रहे नियमित काउंसलर कार्य के लिए इस तरह की गड़बड़ी की अनुमति देना बेहद निराशाजनक है। हम भारतीय नागरिकों सहित आवेदकों की सुरक्षा के लिए भी बहुत चिंतित हैं, जिनकी मांग पर इस तरह के आयोजन किए जाते हैं।

End of Feed