विमान के टॉयलेट में सेक्स करते पकड़ा गया जोड़ा, पहले यात्रियों के उड़े होश, फिर छूटे ठहाके

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 13, 2023, 01:26 PM IST

ईजीजेट ने पुष्टि की कि यह घटना उसकी एक उड़ान में हुई थी और पुलिस को भी सूचित किया गया था। दोनों यात्रियों को विमान से उतार दिया गया था।

UK News: ब्रिटेन के ल्यूटन से इबीजा जा रही ईजीजेट (easyJet) की उड़ान के दौरान दो यात्री शौचालय में सेक्स करते हुए कैमरे में कैद हो गए। एक्स पर वायरल हुआ चौंकाने वाला फुटेज 8 सितंबर को लिया गया था और इसमें एक फ्लाइट अटेंडेंट को शौचालय का दरवाजा खोलते हुए दिखाया गया है, जहां एक जोड़ा ऐसा करते हुए पकड़ा गया था। इस क्लिप में क्रू मेंबर टॉयलेट के दरवाजे के बाहर घबराया हुआ खड़ा दिखाई दे रहा है क्योंकि यात्री बेसब्री से उसके दरवाजा खोलने का इंतजार कर रहे थे।

Sex on Plane

विमान में सेक्स करते पकड़ा गया जोड़ा (Twitter)

आपत्तिजनक हालत में दिखा जोड़ा

जैसे ही अटेंडेंट ने टॉयलेट दरवाजा खोला तो एक जोड़ा आपत्तिजनक हालत में नजर आया। पुरुष ने तुरंत दरवाजा बंद कर लिया और जहाज में बैठे बाकी यात्री हैरत से चिल्लाने लगे। एक महिला को 'हे भगवान' चिल्लाते हुए सुना गया, उसने अपनी सहेली से पूछा कि क्या उसने जो कुछ हुआ उसे कैमरे में कैद किया है।

End of Feed