चीन में कपल को मौत के घाट उतारा गया, 15वें तल से नवजात बच्चों को फेंका था नीचे

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2024, 04:49 PM IST

China News: ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दो नवंबर 2020 को झांग बो और उसकी महिला मित्र ये चेंगचेन ने दो साल की अपनी बच्ची एवं एक साल के अपने बेटे को अपार्टमेंट की 15वीं मंजिल से नीचे फेंका था। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि झांग और ये ने दोनों नवजात बच्चों की हत्या करने की साजिश रची।

China News: चीन में एक बहुमंजिला इमारत के 15वें तल से दो नवजात बच्चों को नीचे फेंकने वाले एक युवक और उसकी महिला मित्र को मौत की सजा दी गई है। दिल दहलाने वाली यह घटना चोंगकिंग के एक अपार्टमेंट की है। इस घटना के बाद लोग इस कपल को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट की ओर से सजा की मंजूरी मिलने के बाद इस कपल को मौत के घाट उतार दिया गया।

China

चीन में कपल को मिली मौत की सजा। तस्वीर-X/@ningshensorei

जानबूझकर बच्चों की हत्या की

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दो नवंबर 2020 को झांग बो और उसकी महिला मित्र ये चेंगचेन ने दो साल की अपनी बच्ची एवं एक साल के अपने बेटे को अपार्टमेंट की 15वीं मंजिल से नीचे फेंका था। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि झांग और ये ने दोनों नवजात बच्चों की हत्या करने की साजिश रची। इन दोनों के खिलाफ जानबूझकर हत्या करने का अभियोग दर्ज हुआ था।

End of Feed