China कर रहा था 14 देशों में जासूसी, Report से हुआ ये सनसनीखेज खुलासा, देखें ये Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 13, 2023, 08:13 PM IST

China Spying: चीन के निशाने पर सिर्फ भारत नहीं बल्कि दुनिया के तमाम देश हैं, इस रिपोर्ट से कुछ प्रमुख बिंदु हम आपके सामने लाए हैं जो हैरान करने वाले हैं।

चीन दुनिया की महाशक्ति बनने का मंसूबा लेकर आक्रामक तरीके से दुनिया भर में दबाव की राजनीति कर रहा है। लेकिन चीन को लेकर विश्वसनीयता का संकट हमेशा से बना हुआ है। ताजा मामले में चीन की जासूसी का नापाक खेल दुनिया के सामने आया है। दो दिन पहले ही ब्रिटेन की संसद में जासूसी करते दो चीनी रिसर्चर्स को गिरफ्तार किया गया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इस पर चिंता भी जताई। लेकिन चीन का यह पैटर्न है।

china spying

चीनी जासूसी की पड़ताल करती ये रिपोर्ट इंटरनेशनली चर्चा में बनी हुई है

वह हर उस देश में अपनी जासूसी की नेटवर्क खड़ा कर चुका है जिससे या तो उसका सीमा विवाद है या अन्य वैश्विक मुद्दों पर मतभेद है। चीन की जासूसी नेटवर्क में वहां की कंपनी हुएई का नाम भी सामने आया था जिस पर भी जासूसी के आरोप लगे हैं। इस वजह से अमेरिका सहित कई देशों में यह कंपनी प्रतिबंधित हो गई।

End of Feed