क्या ताइवान के खिलाफ कोई बड़ी प्लानिंग कर रहा है चीन? लगातार बढ़ा रहा सैन्य गतिविधियां; देखें डिटेल

China ups military activity around Taiwan: चीन ने ताइवान के आसपास सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं। ताइवान ने अपने तट के पास 12 चीनी विमान, 14 नौसैनिक जहाज़ों को सक्रिय होते देखा। ताइवान के क्षेत्र में चीन की गतविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इतना ही नहीं, हाल ही में चीन ने ज़िचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से उपग्रहों को लॉन्च किया।

China vs Taiwan: ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने मंगलवार को द्वीप के पास 12 चीनी विमान, 14 नौसैनिक जहाज़, एक आधिकारिक जहाज़ और दो गुब्बारे देखे जाने की सूचना दी। एमएनडी ने कहा कि 12 विमानों में से 10 ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार करके द्वीप के उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में घुस गए।

China ups military activity around Taiwan

ताइवान ने अपने तट पर 12 चीनी विमानों और 14 नौसैनिक जहाजों की गतिविधि देखी। (सांकेतिक तस्वीर)

ताइवान ने देखी चीनी विमानों और नौसैनिक जहाजों की गतिविधि

एमएनडी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'आज सुबह 6 बजे (यूटीसी+8) तक ताइवान के आसपास संचालित पीएलए विमानों, 14 पीएलएएन जहाजों और 1 आधिकारिक जहाज की 12 उड़ानें देखी गईं। 10 उड़ानें मध्य रेखा को पार कर ताइवान के उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी एडीआईजेड में प्रवेश कर गईं। इस समया-सीमा के दौरान 2 पीआरसी गुब्बारे देखे गए।'

End of Feed