झुकने को तैयार नहीं चीन, ट्रंप की 50% टैरिफ धमकी को बताया ब्लैकमेल करने की कोशिश, बनाई पलटवार की योजना

Trump Tariff On China: चीनी मंत्रालय ने कहा, चीन द्वारा उठाए गए जवाबी कदमों का उद्देश्य अपनी संप्रभुता, सुरक्षा एवं विकास संबंधी हितों की रक्षा करना और सामान्य अंतरराष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था को बनाए रखना है। ये कदम पूरी तरह से वैध हैं।

Trump Tariff on China: चीनी उत्पादों के आयात पर अतिरिक्त 50 प्रतिशत शुल्क लगाने की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के आगे चीन झुकने को तैयार नहीं दिख रहा है। ट्रंप की धमकी के बाद चीन ने अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए दृढ़तापूर्वक जवाबी कदम उठाने की योजना बनाई है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया कि अमेरिका द्वारा चीन पर तथाकथित जवाबी शुल्क’’ लगाए जाने का कदम ‘‘पूरी तरह से निराधार है और यह एकतरफा धमकाने का चलन है। चीन ने जवाबी शुल्क लगाया है और मंत्रालय ने संकेत दिया कि और भी शुल्क लगाए जा सकते हैं।

Trump china tariff

अमेरिका-चीन में छिड़ी जंग

अमेरिकी धमकी एक बड़ी गलती है ...

मंत्रालय ने कहा, चीन द्वारा उठाए गए जवाबी कदमों का उद्देश्य अपनी संप्रभुता, सुरक्षा एवं विकास संबंधी हितों की रक्षा करना और सामान्य अंतरराष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था को बनाए रखना है। ये कदम पूरी तरह से वैध हैं। चीन पर शुल्क बढ़ाने की अमेरिकी धमकी एक बड़ी गलती है और यह अमेरिका की ब्लैकमेल करने की प्रकृति को एक बार फिर उजागर करती है। चीन इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। अगर अमेरिका अपना यह तरीका अपनाने पर अड़ा रहा तो चीन अंत तक लड़ेगा।

End of Feed