चीन ने 9 और देशों को दी बड़ी सौगात; अब VISA मुक्त कर सकेंगे एंट्री, देखें लिस्ट

China VISA Free Entry: चीन ने नौ अन्य देशों के नागरिकों को वीजा-मुक्त प्रवेश देने की शुक्रवार को घोषणा की जिनमें बुल्गारिया, रोमानिया सहित अन्य देश शामिल हैं। इसी के साथ ही पिछले साल से जिन देशों को वीजा-मुक्त योजना में शामिल किया गया है उनकी संख्या 38 हो गई।

China VISA Free Entry: चीन ने अपनी सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने के लिए पर्यटन और व्यावसायिक यात्रा को बढ़ावा देने के मकसद से नौ अन्य देशों के नागरिकों को वीजा-मुक्त प्रवेश देने की शुक्रवार को घोषणा की।

China Visa Free

चीन वीजा मुफ्त एंट्री

वीजा-मुफ्त एंट्री वाले देश

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने बताया कि 30 नवंबर से बुल्गारिया, रोमानिया, माल्टा, क्रोएशिया, मोंटेनेग्रो, उत्तरी मैसेडोनिया, एस्टोनिया, लातविया और जापान के यात्री बिना वीजा के 30 दिनों तक चीन में रह सकेंगे। इसके साथ ही पिछले वर्ष से जिन देशों को वीजा-मुक्त योजना में शामिल किया गया है उनकी संख्या 38 हो जाएगी।

End of Feed